पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा

  
Last Updated:  October 3, 2022 " 02:16 am"

बिजासन माता को समर्पित की गई 2 किमी लंबी चुनरी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव सहित कई विशिष्टजन चुनरी यात्रा में हुए शामिल।

इंदौर : नवरात्रि के दौरान किसी न किसी सामाजिक उद्देश्य को लेकर निकाली जाने वाली चुनरी यात्रा, दो वर्ष के अंतराल के बाद इस वर्ष रविवार को आस्था और उल्लास के साथ निकाली गई। पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की अगुवाई में बड़ा गणपति से निकली करीब ढाई किमी लंबी यह चुनरी यात्रा बिजासन मंदिर पहुंची जहां माताजी को चुनरी चढ़ाई गई। यात्रा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मप्र प्रभारी मुरलीधर राव, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, जीतू जिराती, राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त सावन सोनकर, स्वामी उत्तम महाराज सहित कई साधु संतों ने शिरकत की।

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ निकली चुनरी यात्रा।

चुनरी यात्रा के आयोजक पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल के कारण 2 सालों से चुनरी यात्रा नहीं निकाली जा सकी थी। इस बार 13 वे वर्ष में यह चुनरी यात्रा, पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ निकाली गई।

लाखों सितारों से सजी थी 2 किमी लंबी चुनरी।

बड़ा गणपति से हजारों श्रद्धालुओं के साथ पैदल बिजासन मंदिर पहुंचकर माताजी को अर्पित की गई चुनरी 2 किमी लंबी थी। इसमें 2 लाख सितारे, गोटे व मोती लगे हुए थे। यात्रा के दौरान ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे हुए थे। अनुशासित और आस्था व उल्लास से भरपूर चुनरी यात्रा निकालने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सुरदर्शन गुप्ता की सराहना की।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *