इंदौर : पश्चिम एवं मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने शुक्रवार 4 मार्च को इंदौर आए। उन्होंने इंदौर रेलवे स्टेशन और कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वेटिंग हॉल, अल्ट्रा मेडिकल सेल्फ चेक प्लस कियोस्क, सीसीटीवी कंट्रोल रूम व अन्य व्यवस्थाओं को देखा और उनके बारे में रतलाम मण्डल के अधिकारियों से जानकारी ली।
अनुरक्षण कार्य का किया निरीक्षण।
इसके बाद महाप्रबन्धक लाहोटी ने कोचिंग डिपो इंदौर में विभिन्न क्वालिटी यूनिट्स और वहां चल रहे अनुरक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मंडल के अंतर्गत चल रहे विभिन्न प्रोजेक्टों और विकास कार्यों की समीक्षा की व सभी कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने हेतु निर्देशित किया। महाप्रबंधक ने सांसद शंकर लालवानी व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।
इंदौर से जुड़े रेल प्रोजेक्ट्स को मिलेगी गति।
इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए महाप्रबन्धक लाहोटी ने बताया कि हाल के बजट में रतलाम मंडल में चल रही परियोजनाओं को समुचित फंड दिया गया है। इसके चलते दाहोद-इंदौर नई लाइन, महू-खंडवा गेज कन्वर्जन व अन्य रेल परियोजनाओं को गति मिलेगी। इस दौरान रतलाम मंडल के रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता व अन्य मंडल अधिकारी भी मौजूद रहे।
Related Posts
January 19, 2021 राशन माफिया पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा, सरगना सहित तीन पर रासुका, 31 पर एफआईआर
इंदौर : अवैध शराब, ड्रग, खनन और भू माफिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में अब राशन […]
February 14, 2021 सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की कवायद के साथ शुरू हुआ मांडू उत्सव
धार : प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म विभाग की मंत्री और औद्योगिक नीति निवेश […]
November 9, 2018 अंतिम दिन बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन मप्र में विधानसभा चुनाव-2018 के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। शुक्रवार 9 नवम्बर को […]
August 30, 2022 उदयपुर में करोड़ों के गोल्ड और नकदी की डकैती का अभी तक नहीं मिला सुराग..!
उदयपुर : जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सुंदरवास मेनरोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की […]
December 23, 2020 केबल विवाद में हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास
इंदौर : केबल के विवाद में हत्या करने वाले 4 आरोपियों को हुआ आजीवन कारावास की सजा से […]
March 15, 2025 पाकिस्तानी सेना के बंधक बनाए सभी 214 सैनिकों को मौत के घाट उतारा
बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता ने किया दावा।
पेशावर : पाकिस्तान में क्वेटा से पेशावर […]
September 10, 2021 इंदौर पुलिस के कोविड केअर सेंटर का एडीजी वेलफेयर ने किया अवलोकन, इंतजामों पर जताई खुशी
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इंदौर आगमन के दौरान पुलिस कर्मियों की […]