राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सांसद शंकर लालवानी ने फर्स्ट टाइम वोटर्स से किया आग्रह।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के फर्स्ट टाइम वोटर से वर्चुअल संवाद किया।
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में शिरकत की और अनेक महाविद्यालयों में जाकर पहली बार मत देने वाले वाले नव मतदाताओं को संबोधित किया।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि यह आजादी का अमृत काल है। 2047 में जब भारत की आजादी को 100 वर्ष पूर्ण होंगे तो एक सक्षम, समर्थ एवं विकसित भारत हम सभी को मिलकर बनाना है।
सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल की पहले के वर्षों से तुलना करते हुए अपनी बात रखी।उन्होंने युवाओं से स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा लोन, डिजिटल इंडिया समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर बात की और उनका लाभ लेने की अपील की।
सांसद लालवानी ने आईपीएस एकेडमी और इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के छात्रों से संवाद करते हुए देशभर में तेजी से विकसित होते इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क परियोजना, वंदे भारत एवं अमृत भारत जैसी ट्रेनों, देश भर में बन रहे नए एयरपोर्ट, नए एम्स, आयुष्मान योजना, प्रीवेंटिव हेल्थ केयर पर हो रहे काम समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मोदी सरकार की उपलब्धियां को गिनाया और नव मतदाताओं से पहला वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने अपील की।
Related Posts
August 30, 2019 10 सरकारी बैंकों का विलय कर बनाए जाएंगे 4 बड़े बैंक नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों […]
December 28, 2022 गुजरात से उठी लहर मप्र से होकर दिल्ली तक पहुंचेगी – शर्मा
गुजरात विधानसभा चुनाव में लगे मध्यप्रदेश के प्रवासी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक […]
January 23, 2024 प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर बीजेपी कार्यालय में मनाया गया दीपोत्सव
सैकड़ो दीपकों से जगमगाया भाजपा कार्यालय।
सभी राम भक्तों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक- […]
November 14, 2019 28-29 दिसंबर को होनेवाले ब्रह्मोत्सव-2 के लिए हुआ भूमिपूजन इंदौर : श्री परशुराम महासभा इंदौर के बैनर तले 'ब्रह्मोत्सव-2' का आयोजन आगामी 28 व 29 […]
October 6, 2022 देखते ही देखते पलभर में जलकर खाक हुआ अहंकारी रावण
इंदौर : बरसते मेघ भी अन्यायी, अत्याचारी रावण का दंभ चूर - चूर होने से नहीं बचा सके। […]
August 15, 2021 बम्बई बाजार की घटना के जिम्मेदार तत्वों पर हो कड़ी कार्रवाई, कायम रहे सद्भाव, संवाद बैठक में बोले समाज के प्रबुद्धजन
इंदौर : बम्बई बाजार में एक दिन पूर्व कतिपय तत्वों द्वारा एक परिवार की दो युवतियों के […]
May 26, 2022 मंत्रियों, विधायकों का भ्रष्टाचार आपको ले बैठेगा शिवराज जी…
♦️अरविंद तिवारी♦️
एक अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए मैं दो दिन पहले महिदपुर में […]