इंदौर : बीते 5 दिनों से लगातार सैकड़ा पार कर रहे कोरोना के संक्रमण में सोमवार 20 जुलाई को कुछ कमीं आई। कुल टेस्ट किए गए सैम्पलों के साढ़े चार फीसदी संक्रमित पाए गए। दो दिन पहले यह औसत 6 फीसदी या उससे ऊपर पहुंच गया था। इसी के साथ राहत की बात ये रही कि सोमवार को डिस्चार्ज होनेवाले मरीज, संक्रमित हुए मरीजों से ज्यादा थे।
70 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।
सोमवार को 1303 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे। पुराने सैम्पल जोड़कर कुल 1606 सैम्पलों की जांच की गई। 1506 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 70 सैम्पलों में संक्रमण की पुष्टि हुई। 26 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 4 सैम्पल जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए। आज दिनांक तक के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो कुल 121930 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 6225 पॉजिटिव पाए गए। अर्थात संक्रमित मरीजों का औसत 5 फीसदी से ज्यादा रहा।
74 मरीज कोरोना संक्रमण से हुए मुक्त।
सोमवार को कोविड अस्पतालों से 74 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 4366 मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर आ गए हैं। इनका औसत देखा जाए तो करीब 70 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।
अप्रैल के 2 सहित 4 मरीजों की मौत की पुष्टि।
सोमवार को 4 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत की पुष्टि की गई। इनमें दो मौतें अप्रैल माह में हुई थीं। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक कुल 299 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इनका औसत देखा जाए तो 5 फीसदी से कम है, हालांकि ये मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत मृत्यु दर से ज्यादा है। राष्ट्रीय औसत 3 फीसदी से कम है।
Related Posts
November 17, 2021 12 से 18 दिसम्बर तक मनाया जाएगा 64 वा अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव
इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर सात दिवसीय 64वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का आयोजन […]
September 7, 2023 कलेक्टर कार्यालय के भ्रष्ट बाबू व करीबी रिश्तेदारों की संपत्ति होगी कुर्क
जिला न्यायालय ने जारी किए आदेश।
गबन के रुपयों से महू में खरीदी थी 2.17 बीघा जमीन और […]
October 20, 2019 लगातार चुनाव और भारी बारिश ने बिगाड़ी देश की आर्थिक सेहत – कुलस्ते इंदौर : केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की माने तो पहले पांच राज्यों में […]
September 30, 2021 राजस्थान से लड़की को भगाकर लाए युवक को लिया हिरासत में, युवक के खिलाफ दर्ज है अपहरण का मामला
इंदौर : राजस्थान से लड़की को भगाकर इंदौर जिला न्यायालय में शादी करने पहुंचे युवक को […]
September 30, 2021 इंदौर व धार में नकली गुटका फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ से अधिक का माल जब्त, 6 गिरफ्तार
इंदौर : नकली गुटखा, पान मसाला बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
November 1, 2021 सूरत, प्रयागराज और जोधपुर से जुड़ा इंदौर, तीनों शहरों के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उड़ानों को दिखाई हरी झंडी
इंदौर : स्वच्छता में नम्बर वन शहर इंदौर से अन्य शहरों के लिए हवाई सेवा का विस्तार तेजी […]
April 10, 2021 तीन गुना बढ़ाई गई ऑक्सीजन की सप्लाई, प्रति माह 1 लाख रेमडेसीवीर उपलब्ध कराएंगे- सीएम चौहान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में फैलते कोरोना संक्रमण को […]