ट्रेन में मौजूद 06 पाक सैनिकों की हत्या की खबर।
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पेशावर जानेवाली एक ट्रेन को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा हाइजैक करने की खबर है। BLA ने मंगलवार को कहा कि उनकी आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक किया और 120 यात्रियों को बंधक बना लिया है।
रिपोर्द्स के मुताबिक, इस ट्रेन में 500 लोग सवार हैं। बलूच आर्मी द्वारा ट्रेन में मौजूद 6 पाक सैनिकों की हत्या करने की भी खबर है। BLA ने चेतावनी दी है कि अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई, तो वे 120 बंधकों की हत्या कर देंगे।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BLA के आतंकियों ने जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया जिसमें ट्रेन का ड्राइवर घायल हो गया। इस हमले के बाद इलाके के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। बता दें कि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाला हथियारबंद लड़ाकों का समूह है।यह संगठन 1970 में अस्तित्व में आया था। बाद के वर्षों में बलूच आर्मी निस्तेज हो गई थी पर बीते कुछ वर्षों में इस आर्मी ने पुनः स्वतंत्र बलूचिस्तान का नारा बुलंद कर दिया है। आए दिन पाकिस्तान आर्मी और बलूच लड़ाकों के बीच झड़पों की खबरें भी आती रहती हैं। बलूच आर्मी में ज्यादातर लड़ाके मैरी और बुगती जनजाति के हैं।
Related Posts
September 22, 2020 संगीन हो रहें हैं हालात, साढ़े चार सौ के करीब नए संक्रमित मिले इंदौर : कोरोना संक्रमण नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। जिस तेजी से इसका फैलाव हो रहा है वो […]
January 14, 2023 14 से 28 जनवरी के बीच इंदौर जिले में मनाया जाएगा आनंद उत्सव
पारंपरिक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के होंगे आयोजन।
14 से 28 जनवरी के बीच जिले […]
February 14, 2017 ISI जासूस 27 तक रहेंगे केंद्रीय जेल में,आर्मी का मूवमेंट और स्टेब्लिशमेंट भेजते थे बाहर
भोपाल। सेना की खुफिया सूचनाएं लीक करने के मामले में पकड़े गए आरोपियों को जिला कोर्ट […]
November 24, 2020 नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में मन्दिर परिसर में फिल्माए किसिंग सीन पर बवाल, निर्माता के खिलाफ प्रकरण दर्ज
भोपाल : @NetflixIndia पर ‘A Suitable Boy’ वेब सीरीज में मप्र के एक मंदिर में प्रेमी […]
December 18, 2022 वेदों को स्कूल -कॉलेज के पाठ्यक्रमों में शामिल करना चाहिए
इंदौर : आज हम जिस योग, वास्तु, ज्योतिष पर्यावरण एवं अन्य मुद्दों पर नवाचार कर रहे हैं, […]
September 25, 2021 सूचीबद्ध बदमाश को परदेशीपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 हजार रुपए का था इनाम
इंदौर : 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को, थाना परदेशीपुरा पुलिस इंदौर द्वारा अवैध हथियार […]
August 15, 2020 इंदौर प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस इंदौर : पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था 'इंदौर प्रेस क्लब' में 74 वा स्वतंत्रता दिवस […]