श्री श्री रविशंकर सहित कई संत – महात्मा और प्रबुद्धजन भी हुए शामिल।
इंदौर : आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने इंदौर प्रवास के दौरान शनिवार शाम पितृ पर्वत पर 51 हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा किए गए सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ में भाग लिया। मां कनकेश्वरी देवी, संत – महात्मा, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला व आकाश विजयवर्गीय और अन्य विशिष्टजन भी इस अवसर पर मौजूद रहे। ख्यात गायक सुरेश वाडकर और भजन गायक गौतम डबीर भी हनुमान चालीसा का पाठ करने वालों में शामिल थे। श्रद्धालुओं ने चार बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। बाद में भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।
यह आध्यात्मिक क्रांति है।
इस मौके पर श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वचनों से नवाजते हुए श्री श्री रविशंकर ने कहा हजारों लोगों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना अदभुत है। यह धार्मिक व आध्यात्मिक क्रांति है। उन्होंने कहा कि ईश्वर भक्ति का नशा मन मस्तिष्क को सुकून देता है। हनुमान जी अष्ट सिद्धि के दाता हैं। उनकी कृपा सभी को मिलती है।
श्री श्री रविशंकर ने इसके बाद उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन – पूजन किए और महाकाल लोक का भ्रमण किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उन्हें महाकाल लोक की दिव्य छटा से अवगत कराया।
श्री श्री रविशंकर रविवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विज्ञान भैरव शिविर में भी शामिल हुए।
Related Posts
March 28, 2021 अंग- भंग से पीड़ित महिलाओं को 4-4 लाख की मदद देगी सरकार, घरेलू हिंसा पर बनेगा कठोर कानून
प्रदेश के 700 थानों में आरंभ होगी महिला हेल्प डेस्क।
घरेलू हिंसा पर कठोर कानून बनाने […]
August 21, 2021 सेंट्रल जेल में कैदी ने कटर से गला रेतकर की खुदकुशी, हत्या के मामले में काट रहा था उम्रकैद
इंदौर : हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में सजा काट रहे एक कैदी ने कटर मशीन से गला काटकर […]
April 19, 2021 संकट की घड़ी में भी नौटंकी से बाज नहीं आ रहे बीजेपी नेता- वर्मा
इंदौर : संकट की घड़ी है। अस्पतालों में लोग ऑक्सीजन की कमी के चलते तड़प रहे है, जीवन रक्षक […]
May 16, 2023 उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ ओएसडी संजय जैन सेवा से बर्खास्त
इंदौर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ क्लास वन अधिकारी एवं […]
April 12, 2022 दिग्विजय सिंह का ट्वीट मप्र को दंगे की आग में झोंकने की साजिश- सीएम शिवराज
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अक्सर विवादित बयान […]
April 28, 2021 नगर निगम द्वारा स्थापित कोविड जांच सेंटरों को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, ऑनलाइन कराएं पंजीयन- निगमायुक्त
इंदौर : नगर निगम द्वारा शहर में नागरिकों की सुविधा के लिए ड्राइव इन कोविड-19 टेस्ट हेतु […]
January 30, 2024 दो पहियां वाहन चुराने वाला आरोपी नाबालिग साथी सहित पकड़ाया
चोरी के दो वाहन किए गए जब्त।
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाले आरोपी को पकड़ने में, […]