इन्दौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न तरह के सेवा कार्य कर मनाएंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से 7 अक्टूबर तक निरंतर सेवा कार्य कर सेवा और समर्पण अभियान चलाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल के 7 वर्ष एवं गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 13 वर्ष दोनों मिलाकर 20 वर्षो के सफल कार्यकाल की खुशी, संगठन द्वारा आमजन के बीच सेवा व समर्पण अभियान चलाकर मनाई जाएगी।
सेवा व समर्पण के इस अभियान के संदर्भ में सभी मंडलों में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठकें संपन्न हुई। प्रदेश संगठन से तय नगर प्रभारी तेजबहादुरसिंह, सह प्रभारी आशीष शर्मा ने चार-चार मंडलों में बैठकें ली। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने 11 मंडलों में बैठकें कर उक्त अभियान से संबंधित विस्तृत तैयारियों पर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।
इसी के साथ मंडल बैठक प्रभारी सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड़, गोपीकृष्ण नेमा, मनोज पटेल, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, उमेश शर्मा, सूरज कैरो, जयंत भिसे, कमल बाघेला, हरप्रीतसिंह बक्षी राजेन्द्र राठौर, सोनू राठौर, संदीप दुबे, जयदीप जैन निरंजनसिंह चौहान, नानुराम कुमावत, कमल वर्मा, कमल वर्मा, राजेश उदावत, अश्विन शुक्ला, मुन्नालाल यादव, महेश कुकरेजा, प्रीतमसिंह लूथरा, योगेश मेहता, दिनेश वर्मा, नासिर शाह, बालमुकुन्द सोनी, अवधेश शुक्ला, नासिर खान ने अपने-अपने मंडलों में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सेवा और समर्पण अभियान के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों की रचना व विवेचना कर तैयारियों की समीक्षा की।