भोपाल : रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को 7 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी इस दिन को उत्सव के रूप में ना मना कर सेवा भाव से मनाने जा रही है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने बयान में ये बात कही।
रक्तदान शिविर का किया जा रहा आयोजन।
वीडी शर्मा के मुताबिक हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर प्रदेश में जगह जगह सेवा ही संगठन के भाव के साथ रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा हमारे कार्यकर्ता प्रदेश के 1 लाख गांवों में जाकर अलग अलग तरह से लोगों की सहायता करेंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में 50 हजार यूनिट ब्लड दान करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया है। यह ब्लड ज़रूरत पड़ने पर लोगों के काम आएगा।
कमलनाथ कर रहे देश विरोधी काम।
इसी मौक़े पर वी ड़ी शर्मा ने विपक्ष के नेता कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश विरोधी काम कर रहे हैं
देश को बदनाम का नाम देने वाले कमलनाथ खुद देश के दुश्मन देशों के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ के हाथ 84 के दंगो में खून से सने हैं ।
सिंधिया 24 घंटे सक्रिय।
सिंधिया के लापता होने वाले सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसी के कहने से कोई लापता नहीं होता। सिंधिया जी आज भी 24 घंटे सक्रिय रह कर काम कर रहे हैं।
Related Posts
February 11, 2022 टांडा बाग की गैंग पकड़ाई, पेट्रोल पम्प पर डालने वाले थे डकैती, 25 दो पहिया वाहन भी बरामद
इंदौर : पुलिस थाना संयोगितागंज की सक्रियता से टांडा बाग (धार) के बदमाशो की गैंग द्वारा […]
February 10, 2024 सभी दूध डेयरियों में दूध की गुणवत्ता(फेट) चेक करने की मशीनें लगाना अनिवार्य
उपभोक्ताओं के हित में जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय।
मानव जीवन के लिए असुरक्षित व अमानक […]
September 16, 2021 48 घंटे तक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप करते रहे 13 दरिंदे, अदालत ने सौंपा पुलिस रिमांड पर
पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की जघन्य वारदात ने हर किसी […]
July 19, 2023 आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यशाला में दिए गए लाइव डेमो
इंदौर : डॉ हेडगेवार जन्मशताब्दी सेवा न्यास, इंदौर द्वारा एक दिवसीय महाविद्यालय […]
November 24, 2024 स्टूडेंट्स के बीच इंदौर पुलिस चला रही साइबर जागरूकता अभियान
क्लॉथ मार्केट इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में लगी पुलिस की साइबर पाठशाला।
साइबर […]
June 20, 2023 पीथमपुर के पास विकसित होगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क
एमएमएलपी के विकास के लिए समझौते पर हुए हस्ताक्षर।
एमएमएलपी को तीन चरणों में किया […]
November 10, 2018 कांग्रेस के वचन पत्र में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा इंदौर: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मप्र कांग्रेस ने शनिवार को अपना वचन पत्र जारी किया। […]