बड़ी मात्रा में संग्रहित घरेलू गैस सिलेंडर और दो लोडिंग ऑटो किए गए जब्त।
इंदौर : कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग के अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित गैस गोडाउन पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान गैरेज में संचालित अवैध गैस गोडाउन को सील किया गया और बड़ी मात्रा में संग्रहित गैस सिलेंडर जब्त किये गए।
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि पीथमपुर रोड विश्वास नगर चौपाटी तहसील महू में गैरेज में अवैध रूप से गैस गोडाउन संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। इसपर खाद्य विभाग के अमले द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। यहां पीथमपुर से अवैध गैस सिलेंडर लाकर गोदाम ना ले जाकर गैराज में भंडारित किए जाते थे। यह आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक था। कार्रवाई के दौरान मौके पर महू की दो गैस एजेंसी भारत गैस सर्विस आईओसी एवं गैस ओ महू एचपीसीएल के संचालकों द्वारा गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण गोडाउन एवं वितरण केंद्र से 2 लोडिंग ऑटो एवं 14.2 किलोग्राम के 120 नग एचपी गैस के, 50 नग आईओसी के और 4 नग 5 किलोग्राम के गैस सिलेंडर जब्त किए गए। गोदाम मालिक तेहरीम मेहर के मामा निज़ाम खान द्वारा उक्त गोदाम किराये पर दोनों गैस एजेंसी को देना बताया गया है। गैरेज को सील कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
December 17, 2022 बिना आवेदन के शोक संदेश के साथ घरों तक पहुंचाए जा रहे मृत्यु प्रमाण पत्र
इंदौर : नगर निगम ने मृत्यु प्रमाण-पत्र के मामले में एक अच्छी पहल की है। बिना आवेदन के […]
June 24, 2019 मीडियाकर्मियों के बच्चों की काबिलियत को इंदौर प्रेस क्लब का सलाम इंदौर। अंकों के गणित में ज्यादा उलझना नहीं चाहिए, क्योंकि सिर्फ ज्यादा अंक लाना ही सफलता […]
June 18, 2016 7th पे कमीशनः सिफारिशों से 30% ज्यादा बढ़ेगी सैलरी? 15 दिन कैबिनेट करेगी फैसला नई दिल्ली. केंद्र सरकार के 30 लाख से ज्यादा इम्प्लॉइज की सैलरी में 18 से 30 फीसदी तक की […]
March 10, 2021 कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही बढ़ोतरी, एक और मरीज की मौत..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी चिंता का कारण बनती जा रही है। […]
June 19, 2023 बाघ के हमले में मारे गए बुजुर्ग के परिवार को 25 हजार की आर्थिक मदद
8 लाख की शासन स्तर से मदद का भी दिया भरोसा।
इंदौर : महू रेंज की मलेंडी बीट में बाघ […]
January 6, 2023 मध्यप्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रारंभ होंगे फिजियोथेरेफी पाठ्यक्रम- सारंग
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र से होगी बीपीटी कोर्स की […]
May 13, 2022 डीसीपी जैन का दावा, अगले 6 – 7 माह में सुधार देंगे इंदौर का ट्रैफिक
इंदौर में बीआरटीएस नहीं रहना चाहिए - जैन।
इंदौर : यातायात पुलिस के उपायुक्त महेश […]