इंदौर : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने शुक्रवार को अनोखा आदेश सुनाया। कोर्ट ने रेप के आरोपी को इस शर्त पर जमानत दी है कि वह पीड़ित महिला से शादी करे और दो महीने के अंदर इसके दस्तावेज भी पेश करे। अगर वह ऐसा नहीं कर पाता है तो जमानत खुद निरस्त हो जाएगी।
अधिवक्ता सुधांशु व्यास के मुताबिक पीड़ित महिला शादीशुदा थी। आरोपी ने महिला को अपने प्यार में फंसाकर उससे रिश्ते बनाए। यहां तक कि शादी करने का वादा कर महिला का पति से तलाक तक करा दिया। महिला ने जब पति से तलाक ले लिया, तब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इस पर महिला ने उस पर रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी ने जमानत के लिए पहले जिला एवं सत्र न्यायालय में अर्जी दायर की थी। वहां से अर्जी खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में अपील दायर की।
2017 से रिलेशनशिप में थे।
मामला देवास के सिटी कोतवाली इलाके का है। 2017 से आरोपी और महिला रिलेशनशिप में थे। आरोपी के झांसे में आकर महिला ने जनवरी 2020 में पति से तलाक ले लिया था। महिला की शिकायत पर आरोपी को जेल भेज दिया गया था। अब आरोपी ने जमानत की अर्जी में महिला से शादी करने का प्रस्ताव रखा है। महिला ने भी कोर्ट में पत्र देकर कहा है कि वह आरोपी से शादी के लिए तैयार है। उसे उसकी जमानत से भी कोई ऐतराज नहीं है।
Related Posts
April 15, 2025 डॉ. अंबेडकर नगर – नई दिल्ली ट्रेन को लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने दिखाई हरी झंडी
इंदौर : डॉ. अंबेडकर नगर महू से इंदौर होते हुए नई दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन की […]
August 18, 2023 लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में मनाया गया भगवती गोदा अंबाजी का प्राकट्य उत्सव
19 अगस्त से 2 सितंबर तक मनाया जाएगा 15 दिवसीय झूला उत्सव।
इंदौर : श्री लक्ष्मी […]
January 28, 2021 एसडीएम करेंगे उचित मूल्य की राशन दुकानों की निगरानी
इंदौर : हाल ही में जिला प्रशासन ने कलेक्टर मनीष सिंह के निेर्देशन में उचित मूल्य की […]
June 12, 2017 कैलाश जोशी के हाथों नारियल पानी पीकर CM शिवराज ने तोड़ा उपवास ज्योतिरादित्य सिंधिया शुरू करेंगे 72 घंटे का सत्याग्रह
भोपाल,11 जून *।
मध्य प्रदेश में […]
August 17, 2023 राऊ सीट पर बीजेपी ने मधु वर्मा को फिर दिया मौका
कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर किया खुशी का इजहार।
इस बार एक लाख वोटों से जीतेगी बीजेपी […]
September 1, 2024 विधायक गोलू शुक्ला ने तीन हजार से अधिक मातृ शक्तियों को करवाए बाबा महाकाल के दर्शन
इंदौर : विधानसभा- 3 के वार्ड 56,57,60 की 3100 से अधिक मातृशक्तियो ने विधायक गोलु शुक्ला […]
March 2, 2025 चौकीदार का वेतन निकलवाने के बदले रिश्वत लेने वाली कॉलेज प्राचार्या रंगे हाथों गिरफ्तार
इंदौर : चौकीदार का वेतन निकलवाने के बदले रिश्वत लेते हुए प्राचार्या को लोकायुक्त पुलिस […]