इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगलवार को धनतेरस पर अपनी नंदानगर स्थित पुश्तैनी काकीजी की किराने की दुकान पर बैठे। जहां उन्होंने ग्राहकों को सामान भी तौलकर दिया और दीपावली की शुभकामनाओं का आदान- प्रदान किया।
मैं और दुकान दोनों 60 वर्ष के हो गए।
इस मौके पर विजयवर्गीय ने कहा कि मेरा और दुकान का जन्म एक साथ हुआ था। आज दुकान और मैं 60 वर्ष के हो गए हैं। छात्र जीवन से ही मैं पुश्तैनी दुकान पर बैठता रहा हूँ। ये पूरी कॉलोनी हमारा परिवार है और पारिवारिक संबंध सभी ग्राहकों से निभाए जाते हैं।
ग्राहकों की तीसरी पीढ़ी दुकान से जुड़ी है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा यह किराने की दुकान हमारी माताजी ने शुरू की थी। पिताजी मिल में काम करते थे। यहां बैठकर महसूस होता है कि माता- पिता का आशीर्वाद हमारे साथ है। ग्राहकों की भी तीसरी पीढ़ी इस दुकान से जुड़ गई है। वे सामान लेने भी आते हैं और त्योहारों की खुशियां भी बांटते हैं।
लोगों को दी दीपावली की शुभकामनाएं।
विजयवर्गीय ने देश, प्रदेश और शहर वासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कोरोना महामारी से हमें मुक्ति मिले और तमाम देशवासी आगे बढ़े, उनके जीवन में सुख- समृद्धि आए, यही कामना है।
Related Posts
April 24, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. नथानियल की पार्थिव देह पर अर्पित की पुष्पांजलि
परिवारजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना।
मुख्यमंत्री यादव से मिलकर रो पड़े […]
July 4, 2021 घर से जेवरात व पिस्टल चोरी कर गायब बहु प्रेमी सहित पकड़ाई, चुराया माल बरामद
भोपाल : सास के जैवरात व ससुर की पिस्टल लेकर अपने प्रेमी के साथ नदारद हुई बहु को भोपाल […]
October 9, 2020 अकेले किला लड़ाते रहे किंग्स के निकोलस पूरन
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। बीती रात इस मुहावरे को वास्तविकता का […]
December 10, 2021 स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता में होनी चाहिए- गृहमंत्री
इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मनोरमागंज […]
November 25, 2024 67 वा गीता जयंती महोत्सव इस बार 08 से 14 दिसंबर तक आयोजित होगा
शंकराचार्य सहित 50 से अधिक संत आएंगे।
जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज, राम जन्मभूमि […]
March 5, 2022 नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी फंसा असली क्राइम ब्रांच के शिकंजे में
इंदौर : नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी, असली क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आ गया […]
March 31, 2024 मजदूर पर गोली चलाने वाले आरोपियों को अन्नपूर्णा पुलिस ने किया गिरफ्तार
450 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस।
इंदौर : गौपुर चौराहें पर […]