इंदौर : जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों की सुरक्षा के लिए जारी “हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं” आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट रोड स्थित पवन फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट उपभोक्ता को पेट्रोल न देने पर उपभोक्ता ने कर्मचारियों से अभद्रता एवं मारपीट की।
पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा जब उपभोक्ता को हेलमेट आपस में एक्सचेंज न करने की नीति से अवगत कराया गया, तो उक्त उपभोक्ता ने पहले कर्मचारियों से विवाद किया और बाद में मारपीट की। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपूर्ति नियंत्रक द्वारा तत्काल संबंधित थाना प्रभारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उपभोक्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई।शीघ्र उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी पेट्रोल पंप संचालकों को यह निर्देशित किया गया है कि बिना हेलमेट के किसी भी उपभोक्ता को पेट्रोल न दिया जाए। यदि किसी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले पंपों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन का कहना है कि दुपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए ही पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” का आदेश जारी किया गया है। उक्त आदेश का पालन करें और हेलमेट पहनकर ही पेट्रोल भरवाएं और गाड़ी चलाएं।
Related Posts
February 8, 2024 इंदौर जिले में अनियमितता पाए जाने पर 11 पटाखा दुकानें, फैक्ट्री व गोदाम सील
इंदौर : हरदा की घटना के मद्देनजर इंदौर जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त दलों द्वारा […]
July 11, 2025 मुख्यमंत्री रियल एस्टेट सहित अन्य क्षेत्रों के निवेशकों से करेंगे संवाद
मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव-इंदौर
शहरी विकास के ब्लूप्रिंट और भविष्य की योजनाओं पर […]
May 30, 2023 हेलमेट लगाने वालों को दिए चॉकलेट, बिना हेलमेट वालों को दी समझाइश
हेलमेट जागरूकता रोको-टोको अभियान के आठवां सप्ताह में गुमास्ता नगर पहुची यातायात प्रबंधन […]
May 4, 2021 मोघे, मूलचंदानी ने लगवाया वैक्सीन का दूसरा डोज, मीडियाकर्मियों को भेंट की पीपीई किट
इंदौर : नगर निगम में चल रहे टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर वरिष्ठ बीजेपी नेता कृष्णमुरारी […]
April 11, 2024 निशा बांगरे के बदले सुर, अब वापस लौटना चाहती हैं सरकारी सेवा में..!
कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दिया था इस्तीफा।
कांग्रेस ने नहीं दिया था […]
September 21, 2021 बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का किया गया जोरदार स्वागत
इंदौर : भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल पदभार संभालने के बाद […]
December 4, 2021 टंट्या मामा स्मृति दिवस समारोह में सीएम शिवराज ने की कई घोषणाएं, पेसा एक्ट लागू करने और आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे देने का किया ऐलान
इंदौर : नेहरू स्टेडियम में आयोजित जननायक टंट्या मामा स्मृति समारोह में पहुंचे सीएम […]