प्रदेश के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी को वोट दें : रणदिवे
Last Updated: November 16, 2023 " 11:48 pm"
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने इंदौर की जनता से अपील की है कि वो 17 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान का बटन दबाकर सभी भाजपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि आपका वोट मध्य प्रदेश के विकास में, भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार को और तेज रफ्तार से चलाने में और राष्ट्र व मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाने में काम आने वाला है। रणदिवे ने इंदौर की जनता से आगाह किया है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर बहुमत से विजय बनाएं।