250 मतदान केंद्र पर तैनात होंगे दिव्यांग मतदान दल।
इंदौर : लोकसभा निर्वाचन-2024 में प्रदेश में 3 हजार 500 मतदान केन्द्रों पर महिला मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कराया जाएगा। इन मतदान केन्द्रों पर तैनात पूरा मतदान दल महिला अधिकारी/कर्मचारी का होगा। इसी प्रकार लगभग 250 मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कराया जाएगा। इन मतदान केन्द्रों पर मतदान दल दिव्यांग अधिकारी/कर्मचारी का ही होगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के संचालन के लिए लगभग 5 लाख 20 हजार मतदान कर्मी, सेक्टर ऑफिसर, पुलिस कर्मी के रूप में अधिकारियों/कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी लगायी जा रही है। मतदान के दिन प्रत्येक मतदान केन्द्र में संबंधित बीएलओ भी उपस्थित रहेंगे। उनके पास वर्णाक्रमानुसार मतदाता सूची भी होगी, जिससे कोई भी मतदाता मौके पर ही यह जान सके कि मतदाता सूची में उसका नाम किस नंबर पर है। श्री राजन ने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा माइक्रोसाइट https://elections24.eci.gov.in/ तैयार की गई है। इस पर लोकसभा निर्वाचन-2024 से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Related Posts
January 30, 2020 देशद्रोही शरजील 5 दिन की पुलिस रिमांड पर नई दिल्ली : राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र […]
May 23, 2022 कांग्रेस के करियर कार्निवाल में 500 बेरोजगार युवाओं ने कराया पंजीयन
इंदौर : जवलंतशील होती जा रही बेरोजगारी की समस्या से युवा वर्ग हलकान है। मध्यप्रदेश […]
June 23, 2023 ध्वजावतरण और शांति अभिषेक के साथ ब्रह्मोत्सव व रथयात्रा महोत्सव का समापन
औषधियों के जल से शुद्धता और थकान मिटाने के लिए किया जाता है प्रभु वेंकटेश […]
February 3, 2021 एमवायएच को आदर्श अस्पताल के रूप में करेंगे विकसित, सीएम शिवराज ने मंत्री सिलावट को दिलाया भरोसा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल को […]
June 1, 2024 सैकड़ों भजन मंडलियां और बैंड दलों ने देवी अहिल्याबाई को पेश की आदरांजलि
मंत्री, महापौर, विधायक होलकर परिवार, सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधियों ने अर्पित किए […]
October 19, 2021 सर्वधर्म संघ ने गरीबों और जरूरतमंद लोगों में बांटी ईद मिलादुन्नबी की खुशियां
इंदौर : माँ अहिल्या की प्रतिमा के सामने बरसों से गरीबों के बीच ईद ए मिलाद की खुशियां […]
August 26, 2023 स्मार्ट सिटी रैंकिंग में भी इंदौर, देश में बना नंबर वन
इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टैक्ट 2022 में विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त किए 7 […]