इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनसे इंदौर में बन रहे बायो सीएनजी प्लांट के लोकार्पण का अनुरोध किया। सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया की इंदौर, उन्हीं की प्रेरणा से शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान में पिछले 5 सालों से पूरे देश में प्रथम आ रहा है।
बायो सीएनजी से चलेंगी बसें।
सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री से कहा कि उन्हीं की ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की संकल्पना के अनुरुप इंदौर काम कर रहा है और रोजाना एकत्रित किए जा रहे गीले कचरे से बायो सीएनजी गैस का उत्पादन होगा। इस गैस से नगर निगम 500 से ज़्यादा बसें चलाएगा।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने लगातार स्वच्छता में प्रथम बने रहने के लिए इंदौर को बधाई दी है।
लालवानी ने इंदौर की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया कि वह यहां बन रहे बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण करें। ये इंदौर और मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय होगा। पूरे देश को इससे प्रेरणा मिलेगी।
Related Posts
July 4, 2022 इंदौर में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम शिवराज कर रहे रोड शो, नुक्कड़ सभाओं को भी कर रहे संबोधित
इंदौर : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को महापौर और पार्षद प्रत्याशियों ने पूरी ताकत […]
December 5, 2022 भारत जोड़ो यात्रा ने मप्र को कलंकित किया
कमलनाथ ने स्वीकार किया है यात्रा में लगे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे।
राहुल गांधी […]
December 14, 2022 देवास पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो करोड़ रुपए कीमत के वाहन बरामद
110 मोटरसाइकिल एवं 04 चार पहिया वाहन बरामद।
देवास : देवास जिले की थाना बागली पुलिस […]
April 23, 2022 विद्युत वितरण कम्पनी की खेल स्पर्धाओं के पुरस्कार वितरित
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बिजली वितरण कंपनी द्वारा आयोजित खेल स्पर्धा का […]
October 12, 2023 केयर सीएचएल अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से मची अफरा- तफरी
मरीजों को वार्डों में किया गया शिफ्ट।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।
किसी तरह […]
February 21, 2021 लगातार नारेबाजी से कार्यकर्ताओं पर झल्लाए कमलनाथ, पटवारी ने डपटा बाकलीवाल को…!
फ्लॉप शो साबित हुआ कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, आधा स्टेडियम रहा खाली।
इंदौर: […]
November 17, 2021 कारीगर, कर्मचारी और श्रमिक बिना टीकाकरण नहीं कर सकेंगे कामकाज, कारोबारी संगठनों का फैसला
इंदौर : शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठान व उद्योगों के साथ-साथ व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों […]