भगवान वेंकटेश बालाजी का किया महाभिषेक।
इंदौर : चलो वृंदावन चलेंगे राधे- राधे , बालाजी तोसे लागी लगन मत छोड़ना ,राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी जैसे मधुर भजनों की धुन पर नृत्य करती अनुराधा कश्यप, संगीता महेश्वरी, प्रदीप साबू ,अक्षय काबरा, अभिषेक मंत्री, संजय चौहान और भगवान श्रीराम स्वरूप में नौका विहार करते बालाजी को निहारते श्रद्धालु, पुष्करणी का नीला नीला जल जिसे गंगा, यमुना ,नर्मदा आदि सात नदियों के जल से पवित्र किया गया था साथ ही इसमें गुलाब जल, इत्र ,गोमूत्र भी मिलाया गया था, भगवान की मस्ती में भजन गाते हरिकिशन साबू भोपू जी, यह सब दृष्टिगोचर हो रहा था पद्मावती वेंकटेश देवस्थान में चल रहे पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव के द्वितीय दिवस पर ।स्वामीश्री केशवाचार्य महाराज एवं युवराज स्वामीश्री यतींद्रचार्य महाराज के सान्निध्य में पुजारी ने आदित्य मालपानी परिवार से भगवान का पूजन अर्चन करवाया। आरती के बाद नौका विहार प्रारंभ किया गया ।
मंदिर समिति के गिरीश कश्यप, अंकित अग्रवाल ने बताया कि प्रातः के सत्र में भगवान वेंकटेश बालाजी का महाभिषेक दूध, दही, केसर, चंदन, शहद व पवित्र नदियों के जल से किया गया साथ ही स्त्रोत पाठ हुए। बाद में पट्टाभिषेक एवं यज्ञ पूजन किया गया। बुधवार 10 जनवरी को आकर्षक फूल बंगला सजाया गया।
11 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे गोदा – रंगनाथ का बाना एवं विवाह उत्सव होगा। शाम 5:00 बजे से रथ यात्रा निकाली जाएगी।
Related Posts
August 8, 2022 डीजे वाहन पर चढ़कर डांस कर रहे कावड़ियों को लगा करंट, एक की मौत, तीन झुलसे
इंदौर : महू तहसील के सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम मेमदी में डीजे वाहन पर चढ़कर डांस […]
July 7, 2022 चंदू शिंदे की गाड़ी पर हमला करने के मामले में भदौरिया सहित 5 पर प्रकरण दर्ज
इंदौर : बुधवार को मतदान के दौरान वार्ड 22 में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी चंदूराव शिंदे […]
March 22, 2024 पता पूछने के बहाने कार सवार बदमाशों ने लूटी एएसआई की चेन
नागा साधु के वेश में था एक बदमाश।
सुबह की सैर पर निकले थे एएसआई।
एरोड्रम थाना […]
July 26, 2022 महापुरुषों के किरदारों को वेशभूषा और संवादों के जरिए बच्चों ने किया जीवंत
हुकूमत जज्बातों से नहीं तलवारों से चलती है।
जंग हिम्मत से जीती जाती है।
अहिल्या […]
June 4, 2020 54 और मरीजों ने दी कोरोना को शिकस्त, श्रमिक क्षेत्र के हैं अधिकांश डिस्चार्ज मरीज इंदौर : कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने के लिये इंदौर ने एक कदम और आगे बढ़ाया। गुरुवार को दो […]
October 17, 2020 छलिया बाबू ने फिर जारी किया छल पत्र, पूर्व के वचन उर्फ छल पत्र पर श्वेत पत्र जारी करें कांग्रेस- मालू
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और विधान सभा उप चुनावों के मीडिया प्रभारी गोविन्द […]
October 25, 2016 ANALYSIS: सिर्फ प्रॉफिट पर फोकस करते रहे मिस्त्री; 8 लाख करोड़ के टाटा ग्रुप से उन्हें हटाने के ये हैं बड़े कारण नई दिल्ली/मुंबई.रतन टाटा को अपना उत्तराधिकारी चुनने में तीन साल का वक्त लगा था। उन्होंने […]