प्रयागराज कुंभ में जाएंगे, एक थाली एक थैला ले जाएंगे।
इंदौर : जनवरी माह 2025 में आयोजित होने वाले प्रयागराज कुंभ में पूरे विश्व के 75 देश से लगभग 40 करोड लोगों के आने की संभावना है। इस विश्व स्तरीय आयोजन में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कचरा,प्लास्टिक और अन्य वेस्टेज का व्यवस्थित निष्पादन हो सके और तीर्थ स्थल का पर्यावरण व्यवस्थित रहे,इसकी चिंता करते हुए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत “एक थाली एक थैला” अभियान का आयोजन किया जाएगा।
इस निमित्त आरएसएस के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि मालवा प्रांत द्वारा ” एक थाली एक थैला ” अभियान के पोस्टर का अनावरण संघ चालक प्रकाश शास्त्री, प्रांत कार्यवाह विनीत नवाथे, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के मालवा प्रांत के संयोजक पुष्यमित्र पांडे व सहसंयोजक कैलाश चंद्रावल द्वारा किया गया।इस अभियान में मालवा प्रांत से लगभग एक लाख थाली-थैले का लक्ष्य रखा गया है। समाज के सहयोग से इस लक्ष्य और समग्र अभियान को पूरा किया जाएगा।
Related Posts
October 21, 2024 वडोदरा मंडल में ब्लॉक के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेंगी कई ट्रेनें
इंदौर : पश्चिम रेलवे वडोदरा मंडल के आणंद-गोधरा खंड में दोहरीकरण हेतु प्रस्तावित ब्लॉक […]
September 28, 2020 पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर किया गया तुलादान, गोदान और पौधरोपण
इंदौर : केसरबाग रोड़ स्थित अहिल्या माता गौशाला जीवदया मंडल पर पुरूषोत्तम मास की एकादशी […]
October 13, 2020 .लुभा गया बल्ले पर गेंद का हावी होना
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
मैच में यदि रन कम बने तो निश्चित ही बल्ला छोटा और गेंद बड़ी हो […]
February 21, 2024 29 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी मप्र को देंगे कई सौगातें
कार्यक्रम में वर्चुअल करेंगे शिरकत।
लगभग 500 स्थानों पर होगा सजीव […]
August 6, 2023 श्रीराम मंदिर,राजेंद्र नगर में 51 फीट ऊंचे स्तंभ पर फहराई भगवा धर्म ध्वजा
इंदौर : मंगल वाद्यध्वनि, शिव गर्जना की भव्य प्रस्तुति, महिलाओं द्वारा पारंपरिक मराठी […]
May 22, 2020 आरबीआई ने लोन की किश्त चुकाने से छूट 3 माह और बढ़ाई.. नई दिल्ली : आम आदमी और कारोबारियों की आर्थिक स्थिति पर लॉकडाउन के असर को देखते हुए […]
March 7, 2021 जनता और विशेषज्ञों की राय लेकर अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी बीजेपी- शर्मा
इंदौर : बीजेपी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। बूथ के कार्यकर्ताओं के कारण ही हम दुनिया के […]