इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में इंदौर पधारे विभिन्न देशों के प्रवासी भारतीयों के साथ मंगलवार को नमो ग्लोबल गार्डन, इंदौर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रवासी भारतीयों से चर्चा भी की।
प्रवासी भारतीयों द्वारा रोपे गए पौधे की जियो टैगिंग कर उन्हें बारकोड प्रदान किए गए। इस बारकोड के माध्यम से प्रवासी भारतीय, रोपे गए पौधों की समुचित देखरेख की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ताा, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कुवैत, न्यूजीलेंड, यूएई, यूएसए, श्रीलंका, मलेशिया, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों से पधारे प्रवासी भारतीय उपस्थित थे।
इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन की स्मृति में पौधारोपण कर सभी प्रवासी भारतीय बेहद प्रसन्न नजर आ रहे थे। उन्होंने इंदौर शहर की स्वच्छता की मुक्त कंठ से सराहना की ।
Related Posts
August 1, 2021 25 वार्डों में किया जाएगा 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों का सीरो सर्वे
इंदौर : जिले में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रबंध किए जा […]
February 16, 2025 हिमाचल के मनाली में अभिनेत्री कंगना रनौत के रेस्टोरेंट का शुभारंभ
मनाली : भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में अपना […]
May 7, 2022 स्वर्णबाग अग्निकांड में बड़ा खुलासा, सिरफिरे युवक ने लगाई थी आग…?
इंदौर : विजय नगर थाना क्षेत्र की स्वर्णबाग कॉलोनी स्थित तीन मंजिला इमारत में हुए […]
January 21, 2025 अंतर्मुखी होना व्यक्तित्व का सामान्य लक्षण,किसी बीमारी का संकेत नहीं..
अंतर्मुखी होने से दैनिक जीवन प्रभावित होने लगे तो मनोचिकित्सक से लें परामर्श..
अवर […]
March 31, 2024 ऑनलाइन सट्टा लगाने के लिए एक्टिवेटेड सिम उपलब्ध करवाने वाली महिला गिरफ्तार
आरोपी महिला से पीथमपुर पुलिस ने 250 एक्टिवेटेड सिम की बरामद।
बेटिंग एप माफिया से […]
September 22, 2020 दिवंगत जेल प्रहरी का भी निकाल दिया तबादला आदेश, कांग्रेस विधायक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप भोपाल : मध्य प्रदेश जेल विभाग में एक मृत प्रहरी रशीद खान का ट्रांसफर किए जाने को लेकर […]
May 24, 2021 14 लाख के ऊपर पहुंचा टेस्टिंग का आंकड़ा, करीब डेढ़ लाख संक्रमितों में से 90 फ़ीसदी से ज्यादा हुए रिकवर
इंदौर : ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार सिमट रहा है। […]