भोपाल : स्थानीय कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी आशा बौरासी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने यह वारंट उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के केस की शनिवार को सुनवाई के बाद जारी किया।आदेश इंदौर पुलिस कमिश्नर को भेजा गया है। मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर गुड्डू सांसद बने थे।
जानकारी के मुताबिक इंदौर के व्यापारी रमन वीर सिंह अरोरा और उनकी मां रवींद्र कौर के खिलाफ झूठे तथ्यों को आधार बनाकर उनके खिलाफ इनाम घोषित होने की जानकारी फोटो समेत अखबारों में प्रकाशित हुई थी। इस मामले में मानहानि का केस भोपाल कोर्ट में दर्ज कराया गया था।
प्रेमचंद गुड्डू दिग्विजय सिंह के समर्थक माने जाते हैं। गुड्डू मूल रूप से कांग्रेसी हैं। साल 2018 में वे कांग्रेस से नाराज होकर बीजेपी में चले गए थे। दो साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहने के बाद प्रेमचंद गुड्डू फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने सांवेर से तुलसी सिलावट के खिलाफ कांग्रेस की ओर से उपचुनाव भी लड़ा था पर बड़े अंतर से हार गए थे।
Related Posts
March 7, 2024 महिलाओं की भागीदारी जितनी बढ़ेगी, देश भी उतनी ही तेजी से विकास करेगा
विधि और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी आज भी संतोषजनक नहीं।
अभ्यास मंडल के महिला […]
January 19, 2020 बाइसिकल परेड में इंदौर ने रचा विश्व कीर्तिमान..! इंदौर : स्वच्छता में चौका मारने को बेताब इंदौर ने रविवार सुबह कंपकंपाती ठंड के बीच […]
January 23, 2022 लघुकथा : मुंहबोला रिश्ता..
रामनिवास बहुत ही भावुक और दूसरों पर अत्यधिक अपनत्व लुटाने वाला और विश्वास करने वाला […]
February 21, 2023 इंदौर नगर निगम को अनुदान स्वरूप प्रदेश सरकार ने दिए 25 करोड़
इंदौर हर मापदंड में है आगे, इंदौर द्वारा जारी ग्रीन बांण्ड की मुख्यमंत्री ने की […]
June 7, 2022 इंदौर में प्याज की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने पर भाकियू ने उठाए सवाल
इंदौर : दो दिन पूर्व आलू, प्याज कमीशन एजेंट एसोसिएशन द्वारा प्रेस वार्ता लेकर मंडी […]
July 8, 2020 दिल्ली से तय हुए सिंधिया समर्थक मंत्रियों के विभाग..? भोपाल : मप्र में नए मंत्रियों को विभागों का वितरण बुधवार शाम तक होने की संभावना है। […]
October 19, 2020 हैंगओवर, वह भी सुपर से ऊपर
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
शनिवार की पार्टी का हैंगओवर रविवार तक बना रहता है और उसके बाद दिन […]