इंदौर : प्रेमी जोड़े ने नर्मदा नदी की नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के पानी में तैरते शव खरगोन जिले के बड़वाह के पास एक नहर में मिले हैं। पुलिस को इनकी आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इंदौर से करीब 60 कि.मी. दूर जाकर प्रेमी युगल ने बाइक खड़ी कर दी। पहले दोनों ने साथ मे हाथ बांध लिए और नहर में कूद गए।
युवक की गुमशुदगी की एरोड्रम थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट।
घटना शुक्रवार रात 8 बजे के दरमयान की बताई जा रही है। शनिवार सुबह बड़वाह-सनावद के बीच एक्वाडक्ट नहर में दोनों के शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। कुछ दूर हाइवे पर बाइक खड़ी थी, जिसमें मोबाइल,मास्क और अन्य सामान मिला है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार एफएसएल टीम के मौके पर पहुंचने के बाद शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए। सूचना मिलने पर मृत युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि युवक के लापता होने पर इंदौर के एरोड्रम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक हेमंत चौहान हरदा जिले के गंभीर गांव का निवासी है। फिलहाल वह इंदौर में मैकेनिक का काम करता था। मृत युवती की पहचान नहीं अभी नहीं हो पाई है।
Related Posts
February 14, 2021 राजेन्द्र नगर पुलिस ने नाबालिग बच्ची को 3 घंटे में ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द
इन्दौर : पुलिस थाना राजेन्द्र नगर में दिनाक 12 /02/21 को पिता के खेलने से मना करने पर […]
December 6, 2021 दलहन कारोबार पर मंडी शुल्क हटाने की दाल मिल एसोसिएशन ने रखी मांग
इंदौर : ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के कृषि […]
May 26, 2023 देशी पिस्टल के साथ पकड़ाया शातिर बदमाश
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही एक शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
January 10, 2023 इंदौर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने की अगवानी
राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया भावभीना […]
December 24, 2023 कच्चे – पक्के सपने
🔹कीर्ति सिंह गौड़🔹
वो मटका बनाती हैजब चक्के पर गीली मिट्टी का ढेर लगाती है।वो मिट्टी […]
June 26, 2023 सप्ताह में छह दिन चलेगी इंदौर – भोपाल वंदे भारत ट्रेन
प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल में दिखाएंगे हरी झंडी।
28 जून से होगा ट्रेन का […]
August 13, 2020 संस्था आनंद गोष्ठी ने मनाई जन्माष्टमी, बाल गोपाल की सजाई जीवंत झांकी इंदौर : संस्था 'आनंद गोष्ठी' ने कृष्ण जन्मोत्सव पर आनंद और उल्लास भरे माहौल में जीवंत […]