इंदौर : लोगों से प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले, 7 साल से फरार इनामी भूमाफिया को पुलिस थाना राऊ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने कॉलोनी विकसित करने के नाम पर लोगों से प्लाट के अनुबंध कर, उनसे धोखाधड़ी करते हुए करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया था।
भूमाफिया सुरेश डोईफोडे उम्र 49 साल निवासी वर्धा रोड बुटी बोरी स्थायी पता रायल्टी अपार्टमेन्ट नागपुर व्दारा वर्ष 2011 में आटम क्वील नामक आवासीय कालोनी विकसित करने के नाम से लोगों से करोड़ों रुपये प्लाटो का अनुबन्ध कर ले लिए और फरार हो गया। उसके विरुध्द थाना राऊ पर अपराध क्रमांक 256/2017 धारा 420,406,120-बी भादवि का अपराध पंजीबध्द किया गया था।
आरोपी पर घोषित था इनाम।
आरोपी विगत साल साल से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए गए पर उसका कहीं पता नही चल पा रहा था।आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ईनाम की उदघोषणा भी की गयी थी। नागपुर से पकड़े गए आरोपी भूमाफिया सुरेश डोइफोडे ने
थाना हातोद जिला इन्दौर देहात क्षेत्र मे भी प्लॉट के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी।उसके खिलाफ थाना हातोद में भी अपराध पंजीबद्ध है ।
आरोपी भूमाफिया के खिलाफ विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
December 14, 2022 कलेक्टर इलैया राजा ने कोरोना से अनाथ हुई बालिका के प्रति निभाया परिजन का फर्ज
कलेक्टर की संवेदनशील पहल।
इंजीनियरिंग कर रही बालिका को कॉलेज आने-जाने के लिए दिलाया […]
October 6, 2020 पार्षद कंचन गिदवानी के प्रयासों से वार्ड 66 की बैकलेन की बदली सूरत
इंदौर : स्वच्छता का पंच लगाने की ओर अग्रसर इंदौर नगर निगम इस बार बैकलेन की साफ सफाई और […]
August 14, 2024 राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे मप्र पुलिस के 32 अधिकारी – कर्मचारी
भोपाल : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक पाने वाले पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों की घोषणा […]
June 12, 2025 विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत
बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे रूपाणी।
अहमदाबाद : एयर इंडिया के लंदन जा रहे विमान के […]
April 28, 2024 निगम में घोटाले के जिम्मेदार ठेकेदार, अधिकारी और नेताओं का गठजोड़ कभी उजागर होगा..?
♦️कीर्ति राणा इंदौर।♦️
नगर निगम में फर्जी बिल घोटाले का आंकड़ा तुअर दाल, शकर से लेकर […]
December 2, 2020 विवि की फर्जी ट्रांसक्रिप्ट वेबसाइट बनाकर विदेश भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : देवी अहिल्या युनिर्वसिटी के नाम की ट्रांसस्क्रिप्ट फर्जी वेब साइट बनाने वाला […]
June 7, 2020 सांसद लालवानी धर्मस्थल और सार्वजनिक स्थानों का निःशुल्क करवाएंगे सेनिटाइजेशन इंदौर : धार्मिक स्थलों के खुलने के पहले सांसद शंकर लालवानी ने बड़ा ऐलान किया है। सांसद […]