संभागायुक्त और लोकायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपे ज्ञापन।
इंदौर : नगर निगम में हुए फर्जी बिल घोटाले की उच्चस्तरीय (सीबीआई) जांच की मांग को लेकर शहर कांग्रेस ने संभागायुक्त व लोकायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में लिए गए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए निगम पर काबिज बीजेपी को इस घोटाले का जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप था कि बीजेपी नेताओं का फर्जी बिल घोटाले को पूरा संरक्षण है।
संभागायुक्त को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन के जरिए फर्जी बिल घोटाले सहित बीजेपी शासित निगम परिषद के बीते 20 साल के कार्यकाल में हुए तमाम घोटालों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की गई। इसी आशय का ज्ञापन लोकायुक्त कार्यालय में भी सौंपा गया।
प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपनेवालों में पूर्व विधायक अश्विन जोशी, दीपू यादव, शेख अलीम, राजेश चौकसे, गिरधर नागर, अनवर दस्तक, विनीतिका यादव, श्यामसुंदर यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट और अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।
Related Posts
August 18, 2022 लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान, छत्रीबाग में 20 अगस्त को मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, में नागोरिया पीठाधिपति […]
May 10, 2021 प्रदेश सरकार तीन माह के बिजली बिल करें माफ, समाजसेवी मंजूर बेग ने की मांग
इंदौर : सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, […]
September 8, 2022 श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान में मनाया गया वामन भगवान का जयंती महोत्सव
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, में अनंत श्री विभूषित […]
December 22, 2022 विदेश से आनेवाले लोगों की होगी रेंडम कोरोना जांच
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया फैसला।
नई दिल्ली : चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को […]
July 20, 2022 आम लोगों को धमकाकर रूपए छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : एक्सीडेन्ट के बहाने धमका कर रूपये छीनने वाली गैग पर शिकंजा कसते हुए संयोगितागंज […]
September 13, 2022 इंदौर, भोपाल, जबलपुर व ग्वालियर में 12 – 12 एल्डरमैन नियुक्त होंगे
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में नियुक्त होंगे एक हजार 930 एल्डरमैन।
विधानसभा में […]
May 30, 2022 नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिला, मृतकों में चार भारतीय भी शामिल
नई दिल्ली : नेपाल के पोखरा शहर से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद हिमालयी पर्वतीय […]