इंदौर : सीएम शिवराज ने ऐलान किया है कि ऐसे बच्चे जिनके सिर से पिता या अभिभावक का साया उठ गया है, घर में कोई कमाने वाला नहीं है। ऐसे परिवारों का सहारा हमारी सरकार बनेगी।ऐसे दुःखी परिवारों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा। इन परिवारों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इसी के साथ उन्हें मुफ्त राशन भी दिया जाएगा।
बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएगी सरकार।
सीएम शिवराज ने कहा है कि कोरोना महामारी ने कई परिवारों को तोड़ कर रख दिया है। कई परिवार ऐसे हैं, जिनके बुढ़ापे का सहारा छीन गया है।
कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनमें मासूम बच्चों के सिर से अपने पालक, पिता या अभिभावक का साया उठ गया है। ऐसे बच्चों के सामने अब जीवन यापन की समस्या आ गई है। इसीलिए ऐसे परिवारों को पेंशन व मुफ्त अनाज के साथ इन बच्चों की पढ़ाई- लिखाई की चिंता भी सरकार करेगी। उनकी शिक्षा का पूरा प्रबंध सरकार करेगी।
बिना ब्याज का मिलेगा लोन।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर पीड़ित परिवारों में कोई कमाने वाला सदस्य या पति नहीं रहा हो, ऐसे में हमारी बहन जो काम धंधा करना चाहे, उनको सरकार की गारंटी पर बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वह अपना काम धंधा जीवन यापन के लिए प्रारंभ कर सके।
Related Posts
September 30, 2021 देपालपुर में ज्वेलरी की दुकान से लाखों के जेवरात उड़ाने वाला बदमाश गिरफ्तार, ईरानी गैंग से है ताल्लुक
इंदौर : ज्वैलर्स के यहॉ से सोना चोरी करने वाली ईरानी गैंग के आरोपी को पुलिस थाना […]
August 14, 2022 जिला लोक अदालत में 54 करोड़ से अधिक के अवॉर्ड पारित
लोक अदालत पुनीत यज्ञ, पक्षकार इसमें डालें सद्भाव की आहुति - जस्टिस शुक्ला
इन्दौर : […]
May 18, 2020 लगातार बढ़ रही है कोरोना को मात देने वालों की तादाद, 55 और मरीज किए गए डिस्चार्ज इंदौर : अरविंदो अस्पताल से सोमवार को करीब 55 कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर घर […]
January 16, 2022 शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ शुरू हुआ ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान’, छोड़े गए शांति के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे
इंदौर : संस्था सेवा सुरभि, जिला प्रशासन, इंदौर पुलिस एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान […]
March 8, 2024 महिला दिवस के उपलक्ष्य में नाटक ‘पिंक इज द न्यू ब्लैक’ का मंचन 9 मार्च को
इंदौर : शहर के मैराकि ग्रुप द्वारा वूमंस डे के मौके पर वूमंस बेस्ड नाटक 'पिंक इज द न्यू […]
November 8, 2022 प्राइड ऑफ एमपी अवॉर्ड में शामिल बीपीओ, स्टार्टअप्स को इन्वेस्टर समिट में मिलेगा लाभ
प्रदेश भर से बीपीओ, स्टार्टअप्स संचालक करेंगे शिरकत।
11 नवंबर को होने जा रहे सम्मेलन […]
April 14, 2021 राजेन्द्र नगर श्रीराम मंदिर में गुड़ीपड़वा पर किया गया ध्वजारोहण
इंदौर : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा,गुड़ी पड़वा, हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2078 के अवसर पर […]