इंदौर : चुनावी दौर खत्म होते ही इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर उछाल आने लगा है। बीते चार दिनों से ग्रोथ रेट के साथ डेथ रेट में भी बढ़ोतरी हुई है। करीब डेढ़ फीसदी तक पहुंचा ग्रोथ रेट अब बढ़कर फिर करीब साढ़े तीन फीसदी हो गया है। डेथ रेट भी बढ़ने से प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है।
89 नए संक्रमित मरीज मिले।
शनिवार को 854 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 2471 सैम्पलों की जांच की गई। 2369 निगेटिव पाए गए। 89 कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13 रिपीट पॉजिटिव मिले।आज दिनांक तक की स्थिति पर नजर डाले तो कुल 428260 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 34617 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। हालांकि 90 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।
4 मरीजों की मौत।
शनिवार का दिन कोरोना संक्रमितों पर भारी पड़ा। 4 संक्रमित मरीज अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 694 मरीज कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
45 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जीती जंग।
शनिवार को 45 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जिंदगी की जंग जीत ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 32218 मरीज कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। 1705 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
March 26, 2023 अवैध भंग की फैक्ट्री पकड़ाई। लाखों रुपए मूल्य की सामग्री बरामद
फैक्ट्री की गई सील, आरोपी मालिक गिरफ्तार।
इंदौर : अवैध रूप से भंग की गोलियां बनाने […]
December 1, 2019 सांध्य दैनिक पर पुलिस का छापा प्रजातन्त्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है इंदौर : इन्दौर प्रेस क्लब की प्रबंधकारिणी ने रविवार सुबह आपात बैठक बुलाकर शनिवार रात […]
February 11, 2017 इंदौर में पुलिस ने पशिचम बंगाल की दो युवतियों और एक युवक को पकड़ा इंदौर ।इंदौर के एम् आईजी इलाके के अनूप नगर में शुक्रवार रात पुलिस ने पशिचम बंगाल की दो […]
September 28, 2019 ‘पंखिड़ा’ गरबा महोत्सव में कई बॉलीवुड कलाकार करेंगे शिरकत इंदौर : लोकस्वामी का गरबा महोत्सव ‘पंखिड़ा’ इंदौर ही नही पूरे देश में गौरव हासिल कर चुका […]
October 4, 2021 खुड़ैल पुलिस ने तीन वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : मोटर सायकल चोरी करने वाले 3 आरोपियों को थाना खुडैल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। […]
June 2, 2023 इंदौर से उज्जैन आवागमन के दौरान भी नेपाल के पीएम का आत्मीय अभिनंदन
उज्जैन रोड पर जगह - जगह गीत - संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से किया गया […]
August 9, 2021 रेल पटरियां बह जाने से एक ट्रेन निरस्त, कई का बदला गया रूट
इंदौर : ग्वालियर- चंबल क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। […]