इंदौर : सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क और हैंड सेनिटाइजिंग जैसी सावधानियां नहीं बरतने का खामियाजा लोगों को पुनः भुगतना पड़ सकता है। लापरवाही बरतकर लोग खुद ही संक्रमण को बुलावा दे रहे हैं। बीते दो दिनों से 50 से ज्यादा मिल रहे पॉजिटिव इसकी गवाही दे रहे हैं।लोगों को समझना होगा कि उनकी लापरवाही से केवल वे नहीं उनके संपर्क में आनेवाले तमाम लोग खतरे में पड़ सकते हैं।
57 नए मरीज मिले, 2 की थमीं सांसें।
शुक्रवार को 1762 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए। पेंडिंग मिलाकर 2131 सैम्पल टेस्ट किए गए। 2038 कि रिपोर्ट निगेटिव आई। 57 पॉजिटिव पाए गए। शेष 36 सैम्पलों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है कि वे रिजेक्टेड हैं या कुछ और कारण है। आज दिनांक तक के हालात देखें तो कुल 57 हजार 764 सैम्पल्स की जांच की गई है। इनमें से 4029 पॉजिटिव पाए गए।
शुक्रवार को 2 और मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 166 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
28 को किया गया डिस्चार्ज, अब तक 67 फीसदी हुए ठीक।
शुक्रवार को 28 और मरीज अरविंदो व अन्य अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक 2701 मरीज ने कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं। जिनका औसत निकाला जाए तो 67 फीसदी से अधिक बैठता है। 1162 मरीजों का फिलहाल उपचार चल रहा है।
उधर क्वारनटाइन सेंटरों की बात करें तो अभी तक कुल 4153 लोगों को कोरोना के लक्षण नहीं पाए जाने पर घर भेज दिया गया है।
Related Posts
July 6, 2021 एमडी ड्रग्स के मामले में मुम्बई से पकड़े गए महिला सहित चार आरोपी, अबतक कुल 33 आरोपियों को गिरफ्त में ले चुकी है इंदौर क्राइम ब्रांच
इंदौर : मप्र में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध जारी ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच […]
October 29, 2021 खंडवा लोकसभा उपचुनाव में दोनों प्रमुख दलों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर
खंडवा उपचुनाव -
आदिवासी, राजपूत और पिछड़ा वर्ग के वोटों को साधने की कोशिश
इंदौर, […]
August 16, 2020 एमआइजी थाना प्रभारी भी पाए गए पॉजिटिव, अभी तक 5 टीआई सहित 50 पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित इंदौर : शहर में कोरोना का कहर जारी है। कोराेना की चपेट में लगातार पुलिसकर्मी भी आ रहे […]
October 1, 2023 आईडीए द्वारा निर्मित अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पुल का मुख्यमंत्री ने किया लोकर्पण
20 करोड़ रुपए की लागत से अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया गया है पुल का […]
March 9, 2025 रुपयों के लेनदेन के विवाद में की गई थी कारोबारी की हत्या
एरोड्रम क्षेत्र के कालानी नगर में हुए, अंधे कत्ल का पर्दाफाश, हत्या का आरोपी […]
April 30, 2023 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार
एक लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त।
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार" के तहत क्राइम ब्रांच […]
June 11, 2022 शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर निगमायुक्त ने दो अधिकारियों का वेतन रोका
इंदौर : नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने आदेश जारी कर नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन […]