इंदौर : इंदौर जिले में शत प्रतिशत नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के लिए वैक्सीनेशन महा अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनभागीदारी के साथ ही सख्ती से वैक्सीनेशन का दूसरा डोज लगवाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम द्वारा सराफा बाजार स्थित ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया गया जहां पर कार्य कर रहे बंगाली कारीगरों द्वारा वैक्सीनेशन का दूसरा डोज नहीं लगवाया गया है। इन सभी प्रतिष्ठानों को राजस्व, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई के तहत सील करने की प्रक्रिया संपन्न की गई। प्रशासन द्वारा इन सभी कारीगरों को सख्त हिदायत दी गई कि जब तक इनके द्वारा वैक्सीनेशन का दूसरा डोज नहीं लगवाया जाएगा तब तक यह अपने प्रतिष्ठान वापस शुरू नहीं कर सकेंगे। एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम द्वारा बताया गया कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी ताकि जिले के शत-प्रतिशत लोग जल्द से जल्द वैक्सीनेट हो सके।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी का वैक्सीनेट होना बहुत जरूरी है। जब तक सब सुरक्षित नहीं है तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसीलिए जिले में वैक्सीनेशन के लिए हर पात्र व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया जाना अति आवश्यक है। इसके लिए जहां जरूरी है वहां सख्ती भी की जा रही है। जन जागरण के माध्यम से भी लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Related Posts
April 15, 2024 आयकर अधिनियम के तहत पुनः कर निर्धारण की कार्यवाही पर सेमिनार का आयोजन
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और इंदौर सीए शाखा द्वारा आयकर अधिनियम की धारा 148 […]
May 4, 2020 इंदौर सहित तीन जिलों को छोड़कर प्रदेश में 5 मई से खुलेंगी शराब की दुकानें…! इंदौर : लॉकडाउन की मियाद 17 मई तक बढ़ाए जाने के बाद नई गाइडलाइन भी जारी की गई है। उसके […]
September 23, 2021 बीजेपी के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों का किया गया परीक्षण, डेंगू – मलेरिया की भी की गई जांच
इंदौर : प्रदेश बीजेपी संगठन के तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]
May 15, 2022 जनता द्वारा ही चुने जाएंगे नगर निगमों के महापौर व नगर पालिकाओं के अध्यक्ष
भोपाल : मध्यप्रदेश में नगर निगम के महापौर, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष अब सीधे […]
October 17, 2021 पांच दिवसीय शाही साईं भंडारे के दूसरे दिन 6 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
इंदौर : एबी रोड स्थित सांई शक्ति स्थल, बिच्छूदास के बगीचे पर चल रहे पांच दिवसीय शाही […]
March 22, 2021 पीवी सिंधू की हार के साथ ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की चुनौती समाप्त
इंदौर : आँल इंग्लैंड फाइनल खेलने का सुनहरा मौका विश्व विजेता पी.वी.सिंधु ने खो दिया। […]
October 6, 2019 जब बच्चों से मिले बच्चे तो खूब मची धमाल इंदौर : शिक्षा के क्षेत्र के प्रतिष्ठित 51वी राउंड स्क्वेयर इंटरनेशनल कांफ्रेंस में […]