राज्य फॉरेंसिक लैब, सागर ने दी रिपोर्ट।
मृत्यु का कारण अत्यधिक मात्रा में फंगस लगी कोदी फसल खाना बताया।
भोपाल : राज्य फॉरेंसिक प्रयोगशाला सागर से 7 नवम्बर को मृत हाथियों के विसरा नमूनों की विषाक्तता रिपोर्ट सरकार को प्राप्त हुई है। बता दें कि उमरिया जिले के बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में खितौली और पतौर रेंज में हाथियों की मृत्यु की घटना 29 एवं 30 अक्टूबर को हुई थी। सागर लैब रिपोर्ट में किसी भी भारी धातु एवं कीटनाशक की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है।
स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एण्ड हेल्थ ने भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जो हर्पीज वायरस के लिये नकारात्मक है। हाथियों की मृत्यु की वजह विषाक्तता बताई है।
फंगस लगी कोदो फसल खाने से हुई हाथियों की मौत।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन की तीन प्रतिष्ठित प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। उनके निष्कर्ष अनुसार हाथियों की मृत्यु का कारण अत्यधिक मात्रा में फंगस लगी कोदो फसल को खाना बताया गया है।
बताया गया कि 5 नवम्बर को केन्द्र सरकार के आयवीआरआई बरेली उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट के अनुसार मृत हाथियों के विसरा सैम्पल में साइक्लोपियाज़ोनिक एसिड पाया गया है। इससे यह पता चलता है कि हाथियों ने बड़ी मात्रा में खराब कोदो पौधे/अनाज खाया है।
Related Posts
July 28, 2024 पार्किंग में खड़ा ट्रक चोरी कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जब्त
इंदौर : ट्रक चोरी करने वाले बदमाश को थाना लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी से 10 […]
October 17, 2020 पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने के मामले में महाराष्ट्र की महिला मंत्री को 3 माह की जेल, 8 वर्ष पुराना है मामला
अमरावती : महाराष्ट्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर को अमरावती कोर्ट […]
October 4, 2019 किरण की धुनों पर झूमें देश- विदेश के स्टूडेंट्स इंदौर : दुनियाभर के 55 देशों से आए सैकड़ों स्टूडेंट्स शुक्रवार को किरण गांधी की संगीत की […]
January 9, 2023 अखिल भारतीय नेतृत्व समागम 16-17 जनवरी को इंदौर में होगा
देशभर की 200 यूनिवर्सिटी के 600 प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इंदौर : विद्या भारती उच्च […]
September 21, 2021 समय सीमा में शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं अधिकारी- शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के […]
March 16, 2021 भारत- इंग्लैंड के बीच बिना दर्शकों के होंगे शेष टी- 20 मैच
मुम्बई : कोरोना की दस्तक के बीच भारत दौरे पर आए इंग्लैंड को अगले 3 मुकाबले बिना दर्शकों […]
November 3, 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान, एक और पांच दिसंबर को होगा मतदान
नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। राज्य की […]