इंदौर : बाघ (टाइगर) की पुरानी खाल व कछुओं की तस्करी करनें वाले 3 आरोपी पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में आए हैं। उनसे बरामद खाल व कछुओं का इस्तेमाल तांत्रिक क्रियाओं में किया जाता है। आरोपी इन्हें मुंह मांगी कीमत पर बेचते थे। उनके खिलाफ वन्य जीवों के संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खजराना पुलिस को बीती 15 जनवरी 2021 को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के वाघेला फार्म हाउस के पास तीन व्यक्ति बाघ टाइगर की खाल व कछुए का सौदा करने की फिराक में घूम रहे हैं। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस दल ने घेराबंदी कर आरोपीगण प्रकाश पिता बाबूलाल सेन उम्र 35 वर्ष निवासी निम गली महू, सुनील पिता राजेन्द्र प्रसाद बंसोड़ उम्र 43 साल निवासी कुलकर्णी का भट्टा सुभाष नगर और राम पिता जगन्नाथ चौहान उम्र 38 साल निवासी उमरीखेड़ा तेजाजी नगर इंदौर को पकड़ा। उनके कब्जे से 20-25 साल पुरानी बाघ की खाल व 2 कछुए बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 46/2021 धारा 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 46 ख, 09 वन्य प्राणी का शिकार अधिनियम व धारा 39 प्राणी सरकार की संपत्ति का होना भी लगाई गई।वन विभाग को भी इस बारे में सूचित किया गया है।
पुलिस टीम को आईजी द्वारा 20 हजार रूपयें के नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।
Related Posts
December 10, 2020 बीजेपी निकाय चुनाव के लिए है तैयार, दर्ज करेगी बड़ी जीत- भूपेंद्र सिंह
भोपाल : नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्ष पद के […]
April 3, 2024 रिक्शा चालक व साथियों ने सुनसान जगह ले जाकर सवारी को लूटा
संयोगितागंज पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी है […]
May 28, 2021 केंद्र सरकार की पत्रकार कल्याण योजना के तहत 67 दिवंगत पत्रकारों के परिवारों दी गई 5-5 लाख की मदद
नई दिल्ली : सूचना और प्रसारण मंत्रालय एवं पत्र सूचना कार्यालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए […]
April 13, 2022 न्यूयार्क के एक मेट्रो स्टेशन में अज्ञात हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, 13 घायल
वॉशिंगटन : यनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के व्यस्ततम कारोबारी शहर न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन […]
June 22, 2022 पार्षद पद के 32 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए
नगरीय निर्वाचन-2022
इंदौर : इंदौर नगर निगम निर्वाचन के तहत नाम निर्देशन पत्रों की […]
February 17, 2021 सीधी बस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले सीएम शिवराज, सरकार की ओर से हरसम्भव मदद का दिया भरोसा
भोपाल : मंगलवार को सीधी में हुए बस हादसे के जिम्मेदार बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर […]
December 29, 2022 करोड़ों की सरकारी जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण
ग्राम बिहाड़िया और सनावदिया में अवैध कॉलोनी काटने हेतु किया जा रहा था अवैध […]