इंदौर: बीते सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हुए वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र बापना की याद को चिरस्थायी बनाने की महापौर मालिनी गौड़ ने पहल की है।
ये जानकारी इंदौर प्रेस क्लब द्वारा शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दी गई। बताया गया कि पीपल्याहाना चौराहे का नामकरण महेंद्र बापना के नाम पर किया जाएगा। इसके अलावा अग्निबाण प्रेस जो बापनाजी कि कर्मस्थली रहा के समीप उनकी याद में एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा।
बापना स्मृति श्रेष्ठ रिपोर्टिंग पुरस्कार।
श्रद्धांजलि सभा में दी डीजियाना समूह की ओर से बापनाजी की स्मृति में श्रेष्ठ रिपोर्टिंग के लिए पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई। पहला पुरस्कार 1 लाख, दूसरा 51 हजार और तीसरा 21 हजार रुपये का होगा। पहले दो पुरस्कार पत्रकारों के लिए और तीसरा फ़ोटो- वीडियो जर्नलिस्ट के लिए होगा।
इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों, नेताओं, समाजसेवियों और प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने बापनाजी को नमन करते हुए उनकी यादों को ताजा किया। हाल ही में दिवंगत हुए पत्रकार अनुराग पुरोहित को भी इस मौके पर श्रद्धांजलि दी गई।
अंत में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
Related Posts
June 18, 2023 सर्वधर्म संघ ने हज यात्रा पर जा रहे हाजियों का किया स्वागत
इंदौर : हाजियों का इंदौर से हज यात्रा पर जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सर्वधर्म […]
February 25, 2022 केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 5 हजार करोड़ से अधिक की 11 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास
उज्जैन : केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को उज्जैन में […]
March 10, 2021 व्यक्ति से लेकर विश्व के निर्माण में नारी की भूमिका महत्वपूर्ण है
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ’’ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी’’ […]
August 14, 2021 दुकानों में हाथ साफ करने वाले 3 आरोपी पकड़ाए, हजारों का माल बरामद
इंदौर : दुकान मे चोरी करनें वालें 03 आरोपियों को सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने बन्दी बनाया […]
March 27, 2025 03 अप्रैल को पेश किया जाएगा नगर निगम का बजट
महापौर पेश करेगे निगम परिषद का बजट।
इंदौर : नगर पालिक निगम परिषद का बजट सम्मेलन […]
September 6, 2020 माथुर सभागार में भीषण आग, करोड़ों का हुआ नुकसान इंदौर : सुखलिया क्षेत्र के बापट चौराहा स्थित आनंद मोहन माथुर सभागार में रविवार को अचानक […]
March 3, 2024 समाज को जोड़ने व संस्कारित करने का काम महिलाएं करती हैं : सांसद कविता पाटीदार
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने 51 महिलाओं को सम्मानित किया।
इंदौर : समाज को […]