बैतूल : बालाघाट से इंदौर आ रही निजी ट्रेवल्स की बस बैतूल- छिंदवाड़ा बॉर्डर पर मैनिखापा के पास पलटी खा गई। हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को नागपुर और छिंदवाड़ा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्मा ट्रेवल्स की ये बस बालाघाट से रवाना होकर छिंदवाड़ा, बैतूल, भोपाल होते हुए इंदौर आ रही थी। उसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसे में मृत महिला यात्रियों के नाम नंदिनी निवासी भोपाल व रुपाली निवासी बालाघाट बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही छिंदवाड़ा की लावाघोघरी थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए नागपुर व छिंदवाड़ा के अस्पतालों में भिजवाया। दोनों महिला यात्रियों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Related Posts
July 6, 2022 जिला और सत्र न्यायाधीश सहित सैकड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब, मतदान से रहे वंचित
इंदौर : मतदाता सूचियों में इस बार भारी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसा कोई वार्ड […]
March 29, 2021 परंपरागत ढंग से विधि विधान के साथ हुआ सरकारी होली का दहन
इंदौर : सांकेतिक होलिका दहन की छूट मिलने के बाद इंदौर की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान से […]
December 19, 2020 नशामुक्ति अभियान कार्यशाला 22 दिसम्बर को होगी
इंदौर : जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत विभिन्न विभागों, नशामुक्ति में कार्यरत […]
May 9, 2023 लोक कला और संस्कृति के अनुष्ठान मालवा उत्सव का शुभारंभ
पनिहारी, मटकी ,हुडो रास ,भील भगोरिया, अर्वाचीन गरबा रास, एवं डांगी नृत्य पेश किए […]
July 20, 2024 जयंत भिसे अध्यक्ष, संजीव वावीकर सचिव चुने गए
इन्दौर : नगर की स्थापित संस्कृतिक संस्था सानंद न्यास के पदाधिकारियों के चुनाव आगामी […]
December 31, 2016 ममता बोलीं- ‘बीजेपी को एक भी वोट नहीं मिलना चाहिए’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह के बीच […]
January 18, 2023 स्वच्छता के नए गीत की लॉन्चिंग और नागरिक पत्रिका का विमोचन
मां अहिल्या की नगरी इंदौर उन्नति की नगरी है- सत्तन
पत्रिका नागरिक नागरिको की बनेगी […]