इंदौर : नगर निगम ने मृत्यु प्रमाण-पत्र के मामले में एक अच्छी पहल की है। बिना आवेदन के ही घर-घर शोक संदेश के साथ ये मृत्यु प्रमाण-पत्र पहुंचाए जा रहे हैं। अभी तक 600 से ज्यादा प्रमाण-पत्र घर भिजवाए जा चुके हैं। 52 श्मशान और कब्रिस्तानों से निगमकर्मी रोजाना जानकारी एकत्रित करते हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा करते हुए इस नई सुविधा की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शोक संदेश के साथ मृत्यु प्रमाण-पत्र तीन दिन में घर पहुंचा दिए जाते हैं। इसके लिए कोई आवेदन भी नहीं करना पड़ता है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय से पूछने पर उन्होंने बताया कि शहर में जो 52 श्मशान और कब्रिस्तान मौजूद हैं वहां से रोजाना निगमकर्मी मृतकों की जानकारी हासिल करते हैं और फिर प्रमाण-पत्र बनाकर सीआईएस के जरिए उसे घर भिजवा दिया जाता है। 1 तारीख से शुरू की गई इस सुविधा के चलते अभी तक 600 से अधिक मृत्यु प्रमाण-पत्र घरों तक भिजवाए गए हैं।
Related Posts
March 10, 2021 व्यक्ति से लेकर विश्व के निर्माण में नारी की भूमिका महत्वपूर्ण है
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ’’ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी’’ […]
February 7, 2024 सर्वे भवन्तु सुखिन:, वसुधैव कुटुंबकम् सिर्फ नारे नहीं, भारत का चिंतन है : विनय दीक्षित
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने क्रिस्टल आईटी पार्क में किया आईटी मिलन समारोह का […]
December 13, 2022 मेहमान नवाजी की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
शहर की साजसज्जा से लेकर खाने के मेनू तक पर किया गया गहन विचार मंथन।
इंदौर : शहर में […]
May 16, 2023 रोमांचक मैच में एमपी रॉयल ने रियल राजस्थान को पराजित किया
इंदौर: मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, क्रीड़ा भारती और विक्रम स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित […]
July 31, 2024 उज्जवला योजना से जुड़ी बहनों को रक्षाबंधन की बड़ी सौगात
450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर।
सभी लाडली बहनाओं के खाते में राखी के लिए आएंगे 250 […]
October 3, 2024 इंदौर रीजनल डेवलपमेंट प्लान की निविदा पर आईडीए बोर्ड लेगा फैसला
प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में प्लान तैयार करने की निविदा प्रस्तुत होगी।
इंदौर […]
May 31, 2020 प्रेमचंद गुड्डू ने पुनः थामा कांग्रेस का हाथ भोपाल : कभी एक- दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाने वाले सज्जन वर्मा और प्रेमचंद गुड्डू रविवार […]