इंदौर : बिल्केश्वर धाम आश्रम के गादीपति स्वामी गौमतीपुरी महाराज के सान्निध्य में कनाड़िया रोड स्थित बिल्केश्वर धाम के ब्रम्हलीन स्वामी श्री शांतिपुरी महाराज आनंद अखाड़ा के प्रथम पुण्य स्मरण दिवस पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ।
इस अवसर पर स्वामीश्री शांतिपुरी महाराज की दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान पूर्वक की गई। संयोजक पं. संजय बिरथरे ने बताया कि आसपास के 40 गांवों के श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रतिमा स्थल को पुष्पहारों से श्रृंगारित किया गया था। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरूआत कलश यात्रा के साथ हुई। सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन भागवताचार्य अरूण पंडित के सान्निध्य में किया गया। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में गणेशजी की प्रतिमा भी स्थापित की गई। समापन अवसर पर सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का पालन करते हुए इन गांवों के भक्तों ने भोजन प्रसादी का भी पुण्य लाभ उठाया।
Related Posts
March 10, 2021 कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही बढ़ोतरी, एक और मरीज की मौत..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी चिंता का कारण बनती जा रही है। […]
November 17, 2024 बायपास स्थित 07 ट्रिलियन होटल तोड़े जाने पर हाईकोर्ट का स्थगन
इंदौर : नगर निगम के जोन क्रमांक 19 स्थित 7 ट्रिलियन होटल को तोड़ने संबंधी नोटिस पर […]
February 10, 2021 खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकले नोटों की गणना जारी…
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकले नोटों की गणना शुरू कर दी गई है। 9 […]
June 5, 2022 सांसद लालवानी ने पेश किया 3 साल का रिपोर्ट कार्ड
कांडला पोर्ट से कोलकाता तक कनेक्टिविटी हरदा-बैतूल सड़क के माध्यम से हुई […]
November 8, 2023 जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाली पार्टी है कांग्रेस
अपनी सभाओं में झूठ परोसती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा।
बिना फूल के गुलदस्ते जैसी हैं […]
February 8, 2025 09 फरवरी से मनाया जाएगा नव श्रृंगारित अन्नपूर्णा मंदिर का द्वितीय स्थापना महोत्सव
ध्वजा पूजन, नवचंडी पाठ, दीपोत्सव एवं आतिशबाजी के अलावा भजन संध्या सहित होंगे दिव्य […]
September 16, 2020 मेट्रोपोलिटन एरिया का गठन इंदौर के लिए बड़ी सौगात- सिलावट इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का कहना है कि हाल ही में कैबिनेट में इंदौर को […]