इंदौर : तीन साल में होनेवाली बीजेपी संगठन की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इंदौर नगर में संगठन के चुनाव के लिए पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया गया है। श्री भूपेंद्र सिंह ने इसी सिलसिले में शनिवार को इंदौर आकर चुनाव की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आहूत की। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपी नेमा, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और मण्डल चुनाव प्रभारियों ने भाग लिया। बाद में पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के जरिये करोड़ों नए सदस्य बनाए जाने के बाद अब बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया देशभर में शुरू की गई है। ये चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले बूथ स्तर पर समितियों का गठन होगा। इंदौर नगर में 2125 बूथ समितियां गठित की जाएंगी। ये काम 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। दूसरे चरण मे मंडलों के चुनाव होंगे। इंदौर में 18 मंडलों के चुनाव होना हैं, जो अक्टूबर में होंगे। इसके बाद नगर कार्यकारिणी के चुनाव नवंबर में कराए जाएंगे।
Related Posts
January 4, 2019 राजेन्द्र राज के चित्रों की नुमाइश और समर्पण का विमोचन इंदौर- आबकारी विभाग से रिटायर्ड हुए राजेन्द्र चौहान 'राज' अब अपनी बहुआयामी प्रतिभा को नए […]
July 13, 2023 समाजवादी विचारधारा का एक स्तंभ ढह गया
🔹स्मृति शेष/कल्याण जैन🔹
(शशिकांत गुप्ते): समाजवादी गंगा प्रसाद तिवारी दद्दू के […]
December 14, 2021 रेडीमेड वस्त्रों पर जीएसटी की दर बढाने के विरोध में बुधवार को थाली बजाएंगे कपड़ा व्यापारी
इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा कपड़े और रेडिमेड वस्त्रों पर जीएसटी की दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर […]
July 29, 2021 तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे सरकारी अधिकारी- कर्मचारी
इंदौर : मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश भर के […]
May 9, 2021 संभागायुक्त से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, अपने जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का लगाया आरोप
इंदौर : इंदौर काँग्रेस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल […]
June 16, 2021 महाराष्ट्र छोड़ तीन राज्यों के लिए बहाल की गई अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवा
भोपाल : कोरोना संक्रमण के कारण बंद पड़ी अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवा 16 जून से अनलॉक हो […]
November 9, 2021 बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाएगी बीजेपी, जनजाति नायकों से युवाओं को कराएंगे अवगत
इंदौर : 15 नवम्बर को भोपाल में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती, जनजाति गौरव दिवस के रूप में […]