इंदौर : तीन साल में होनेवाली बीजेपी संगठन की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इंदौर नगर में संगठन के चुनाव के लिए पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया गया है। श्री भूपेंद्र सिंह ने इसी सिलसिले में शनिवार को इंदौर आकर चुनाव की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आहूत की। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपी नेमा, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और मण्डल चुनाव प्रभारियों ने भाग लिया। बाद में पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के जरिये करोड़ों नए सदस्य बनाए जाने के बाद अब बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया देशभर में शुरू की गई है। ये चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले बूथ स्तर पर समितियों का गठन होगा। इंदौर नगर में 2125 बूथ समितियां गठित की जाएंगी। ये काम 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। दूसरे चरण मे मंडलों के चुनाव होंगे। इंदौर में 18 मंडलों के चुनाव होना हैं, जो अक्टूबर में होंगे। इसके बाद नगर कार्यकारिणी के चुनाव नवंबर में कराए जाएंगे।
Related Posts
July 12, 2025 श्रावण माह में कावड़ यात्रियों के लिए शिविर लगाएगी प्रदेश सरकार
उज्जैन से महेश्वर के बीच दो स्थानों पर कावड़ियों के लिए रहेगी भोजन और विश्राम की […]
October 13, 2023 मप्र में मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की उठी मांग
छठ पर्व के कारण पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान ने चुनाव आयोग से की मांग।
इंदौर : मध्य […]
August 17, 2021 सार्वजनिक स्थानों पर नहीं की जा सकेगी मूर्ति अथवा ताजिए की स्थापना, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की […]
June 11, 2020 निगमकर्मी के हत्यारे का अवैध निर्माण रिमूवल गैंग ने किया ध्वस्त इंदौर : नगर निगम ने गुरुवार को दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पहली कार्रवाई सराफा बाजार […]
December 1, 2021 शातिर ठग ने शादी का झांसी देकर की लाखों की धोखाधड़ी, कई लोगों के साथ ठगी की बात भी आई सामने
इंदौर : शादी का प्रलोभन देकर एक युवती के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। […]
November 18, 2019 खाटू श्याम मन्दिर में की गई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा इंदौर : कबीटखेड़ी रोड पर नवनिर्मित खाटू श्याम मन्दिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा […]
October 19, 2022 नकबजनी के तीन आरोपी पकड़ाए, लाखों का माल और दो मोटर साइकिल बरामद
इंदौर : नकबजनी के तीन आरोपियों को जूनी इन्दौर पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी चोरी की […]