बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने ली बैठक, इंदौर के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे मौजूद

  
Last Updated:  August 10, 2022 " 06:38 pm"

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री मान. शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आए। उन्होंने नगर के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, नवनिर्वाचित पार्षद एवं नगर पदाधिकारियों सहित मंडल अध्यक्षों की बैठक ली।
जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भाजपा कार्यालय का जायजा लिया। बाद में इंदौर नगर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और नेताओं से परिचय बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए हितानंद शर्मा ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है सभी जनप्रतिनिधियों इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए

बैठक में सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, उषा ठाकुर, संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, नगर प्रभारी तेजबहादुर सिंह चौहान, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, मध्य प्रदेश सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो, प्रदेश प्रवक्ता उमेश वर्मा, डॉ दिव्या गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन, तीनों नगर महामंत्री संदीप दुबे, सुधीर कोल्हे, सविता अखंड, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद मालू, मधु वर्मा, प्रमोद टंडन, हरिनारायण यादव, विपिन खुजनेरी, मुद्रा शास्त्री और अंजू मखीजा उपस्थित रहे।

पार्षदों की परिचय बैठक।

दूसरे सत्र में इंदौर नगर के नवनिर्वाचित पार्षदों की परिचय बैठक आयाेजत की गई जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी सम्मिलित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 73-74 संविधान संशोधन के कारण स्थानीय सरकार की अहमियत बनी हुई है। इसको मूर्त रूप देने का काम पूरे देश में मोदीजी के नेतृत्व में हुआ है। सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र के विकास एवं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए। इंदौर नगर स्वच्छता, पानी के संरक्षण आदि अन्य महत्वपूर्व विषयों में देश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है उसे सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर आगे भी प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी, संगठन नगर प्रभारी तेजबहादुरसिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सभापति मुन्नालाल यादव सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित थे।

नगर, मोर्चा, मंडल पदाधिकारियों की बैठक।

तीसरी बैठक नगर के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों की रखी गई, जिसको क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने संबोधित किया। उन्होंने सभी पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो, आयुष्मान भारत तथा अन्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर आम लोगों को लाभांवित करें।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी, संगठन नगर प्रभारी तेजबहादुरसिंह, नगर पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *