इंदौर : गुरुवार को भोपाल में प्रदेश संगठन द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में जिला अध्यक्षों की आवश्यक बैठक बुलाई गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने संगठन के आगामी विभिन्न कार्यक्रमों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। इसी कड़ी में “आजीवन सहयोग निधि” एकत्रिकरण को लेकर लक्ष्य भी तय किए गए। आजीवन सहयोग निधि एकत्रिकरण का कार्य 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती “समर्पण दिवस “से प्रारंभ होगा।
बीजेपी इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि इंदौर नगर के लिए आजीवन सहयोग निधि के लिए 5 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।यह राशि प्रतिवर्ष से चार गुना होगी।
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि शहर के लिए आजीवन सहयोग निधि प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक जीतू जिराती और सह प्रभारी के रूप में निरंजनसिंह चौहान (गुड्डू) को नियुक्त किया गया है।
रणदिवे बताया कि आजीवन सहयोग निधि अभियान प्रारंभ होने के साथ शीघ्र ही पूरा भी कर लिया जाएगा।
Related Posts
March 31, 2022 आईएमए ने डॉक्टरों के संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग की
इंदौर : राजस्थान के दौसा में अर्चना शर्मा नामक डॉक्टर द्वारा खुदकुशी किए जाने को लेकर […]
September 6, 2021 प्रदेश की पहली महिला चालक पिंक यात्री बस को संस्कृति मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
इंदौर : एआईसीटीएसएल द्वारा महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की मंशा के साथ संचालित पिंक बस […]
January 20, 2021 नए संक्रमितों से 4 गुना मरीज रिकवर होकर घर लौटे, 1 मरीज की मौत
इंदौर : वैक्सिनेशन अभियान के बीच कोरोना के आंकड़ों में अब खासी कमीं आ गई है। रोजाना एक […]
February 11, 2022 टांडा बाग की गैंग पकड़ाई, पेट्रोल पम्प पर डालने वाले थे डकैती, 25 दो पहिया वाहन भी बरामद
इंदौर : पुलिस थाना संयोगितागंज की सक्रियता से टांडा बाग (धार) के बदमाशो की गैंग द्वारा […]
July 25, 2021 धार रोड स्थित निजी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण, प्रतिदिन भर सकेंगे 75 सिलेंडर
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच अस्पतालों में बड़े पैमाने पर तैयारियां की […]
October 19, 2024 केईएम मेडिकल स्कूल की ऐतिहासिक इमारत में भूतिया पार्टी मनाने पर चिकित्सकों ने जताया आक्रोश
एमजीएम एलुमनी एसो. और मेडिकल टीचर्स एसो. ने संयोगितागंज पुलिस को सौंपा […]
May 22, 2021 टोटल लॉकडाउन के मामले में जीतू जिराती आए निशाने पर, पार्टी की बैठक में सभी नेताओं ने फैसले पर जताई नाराजगी
इंदौर : अचानक राशन के साथ फल, सब्जी बंद करने का जो आदेश प्रशासन ने परसो रात को जारी […]