शहर महिला कांग्रेस ने अभिभाषक के माध्यम से राज्यपाल को पत्र भेजकर की मांग।
इंदौर : कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले तीन पार्षदों को दलबदल कानून का हवाला देते हुए पद से हटाने की मांग की गई है। इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने अभिभाषक जयेश गुरनानी के माध्यम से एक पत्र राज्यपाल को भेजकर इस आशय की मांग की है।
तीनों पार्षदों को पद से हटाकर फिर से कराएं चुनाव।
सोनिला मिमरोट और जयेश गुरनानी ने बताया कि हाल ही में तीन पार्षदों ममता सुभाष सुनेर, शिवम यादव और विनिता धर्मेंद्र मौर्य कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। तीनों कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीते थे। बीजेपी में जाने के बावजूद उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा नहीं दिया है। इसीलिए इस पत्र के माध्यम से राज्यपाल से मांग की गई है कि तीनों पार्षदों को दलबदल कानून के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए पार्षद पद से तुरंत बर्खास्त किया जाए।और तीनों वार्डों में फिर से चुनाव कराए जाएं। उनका कहना था कि म्युनिसिपल एक्ट की धारा 17 के तहत भी इस तरह के मामलों में कार्रवाई का प्रावधान है।
Related Posts
May 3, 2025 उस दिन खुद कमलनाथ फोन करते तो सरकार नहीं गिरती…!
🔹किस्सा अनसुना / कीर्ति राणा🔹
इंदौर : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को […]
August 30, 2021 संस्था विकास मित्र ने राजवाड़ा धरोहर क्षेत्र के फुटपाथ कारोबारियों को शांति पथ पर शिफ्ट करने का दिया प्रस्ताव
इंदौर : संस्था विकास मित्र दृष्टि - 2050 ने धरोहर क्षेत्र राजवाड़ा के फुटपाथ कारोबारियों […]
September 15, 2020 सांसद कार्यालय पर सांकेतिक रूप से बनाई गई सांझा इंदौर : संस्था लोक सांस्कृतिक मंच हर साल संजा प्रतियोगिता का आयोजन करती है लेकिन कोरोना […]
April 23, 2025 पाक समर्थित आतंकियों ने कश्मीर में निर्दोष पर्यटकों पर की गोलियों की बौछार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दो विदेशियों सहित 27 पर्यटकों की मौत, 12 से अधिक […]
February 7, 2024 अखाद्य रंग मिलाकर हानिकारक सौंफ बनाने वाले कारोबारी की फैक्ट्री की गई ध्वस्त
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।
इंदौर : अखाद्य रंग मिलाकर असुरक्षित सौंफ बनाने वाले […]
February 18, 2023 अच्छा लीडर वही बन सकता है जो अपने अधिनस्थों के सुझावों पर गौर करे – स्वामी ज्ञानवत्सल
इंदौर : एक अच्छा प्रोफेशनल बनने के लिए बेहतर इंसान बनना जरूरी है। आप किसी भी बड़ी कंपनी […]
September 25, 2023 रिलायंस स्टोर, जियो मार्ट से आई फोन खरीदने पर 6 माह का सब्सक्रिब्शन मुफ्त
इंदौर : रिलायंस रिटेल स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल ऑनलाइन या JioMart से iPhone 15 खरीदने […]