इंदौर : भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान बुधवार से सभी 85 वार्डो में प्रारंभ किया गया। 4 लाख से ज्यादा साधारण सदस्य बनाने के बाद शुरू किया गया सक्रिय सदस्य बनाने का ये अभियान 31 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपी नेमा और सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रभारी कल्याण देवांग ने बताया कि इस अभियान के तहत विधायक, वार्ड के पार्षद, वरिष्ठ भाजपा नेता और सक्रिय कार्यकर्ता बूथों पर जाकर सक्रिय सदस्यता की डायरी में सक्रिय सदस्यों की जानकारी भरकर सक्रिय सदस्य बना रहे है। विधानसभा क्षेत्र क्र. 2 में विधायक रमेश मेंदोला, महामंत्री गणेश गोयल, चन्दूराव शिन्दे, सुजानसिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं के साथ अभियान चलाकर सक्रिय सदस्य बनाये। एक डायरी में 20 सक्रिय सदस्यों की जानकारी भरी जा रही है। पहली डायरी शिवाजी मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने पूरी कर नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा के समक्ष कार्यालय पर जमा कराई। 31 अगस्त तक सभी सक्रिय सदस्य बनाकर डायरियां कार्यालय में जमा की जायेगी।
Related Posts
May 22, 2024 16 से 21 जून के बीच मप्र में दस्तक दे सकता है मानसून
अंडमान निकोबार पहुंचा मानसून, केरल में 31 मई तक दे सकता है दस्तक।
भोपाल : भीषण गर्मी […]
August 1, 2021 इंदौर से जबलपुर जा रही बस विदिशा के समीप पलटी, 14 यात्री घायल
इंदौर : विदिशा के समीप नेशनल हाइवे क्रमांक 146 पर रविवार सुबह यात्री बस पलटी खा गई। इस […]
January 28, 2021 एसडीएम करेंगे उचित मूल्य की राशन दुकानों की निगरानी
इंदौर : हाल ही में जिला प्रशासन ने कलेक्टर मनीष सिंह के निेर्देशन में उचित मूल्य की […]
February 29, 2020 रेलवे पुलिस के जवानों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों जवानों ने कराया परीक्षण इंदौर : रोटरी क्लब मेघदूत और मेदांता अस्पताल के सहयोग से शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का […]
March 1, 2022 यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार यूक्रेन से भारतीयों को वापस […]
January 25, 2017 पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को मरणोपरांत पद्म विभूषण भोपाल:-मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया […]
December 14, 2020 इंदौर में कोरोना की तेज रफ्तार पर लगा ब्रेक लेकिन अभी भी मिल रहे 9 से 10 फीसदी संक्रमित…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर इंदौर में कुछ हद तक ब्रेक जरूर लगा है लेकिन […]