इंदौर : कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को संक्रमितों का ग्रोथ रेट बढ़कर 20 फीसदी के पार हो गया। डेथ रेट भी ढाई फीसदी के आसपास बना हुआ है जो देश और प्रदेश के डेथ रेट से ज्यादा है। ये दोनों औसत बता रहे हैं कि इंदौर में हालात कितने संगीन हो गए हैं। अब ये शहर के बाशिंदों पर निर्भर है कि वे सावधानी बरतें, कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें और जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें।
436 नए संक्रमित मरीज पाए गए।
गुरुवार को 2080 सैम्पल लिए गए। 2120 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 1672 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 436 सैम्पलों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि इंदौर जिले में अब तक 285725 सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें 21684 पॉजिटिव पाए गए हैं।
तेजी से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा..?
गुरुवार को कोरोना संक्रमित 7 और मरीजों की मौत हो गई।इन्हें मिलाकर अब तक 531 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
186 को मिली अस्पताल से छुट्टी।
गुरुवार को 186 मरीज कोरोना वीर बनकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। इन्हें मिलाकर अब तक 17196 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सफल रहे हैं।इनका रिकवरी रेट देखा जाए तो 79 फीसदी से अधिक बैठता है।3957 मरीजों का फिलहाल उपचार किया जा रहा है।
Related Posts
August 8, 2021 इंदौर में बायो मैग्नेटिक मैट्रेस व अन्य प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग, कम्पनी का दावा, शरीर को स्वस्थ्य रखने में होंगे मददगार
इंदौर : 15 वर्षों से बायो मैग्नेटिक प्रोडक्ट में काम करने वाली मुंबई बेस्ड कम्पनी […]
January 31, 2021 किसानों के साथ संवाद के लिए सदैव तत्पर है केंद्र सरकार, कांग्रेस का बर्ताव गैर जिम्मेदाराना- मुरलीधर राव
26 जनवरी की घटना के पीछे है राजनीतिक षड्यंत्र।
कांग्रेस को उसके अपने ही नेता […]
December 28, 2023 नाना महाराज संस्थान में दत्त जयंती महोत्सव का पालकी यात्रा के साथ समापन
इंदौर : संतश्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान के बैनर तले मनाए जा रहे 11 दिवसीय श्री दत्त […]
March 22, 2024 वाहनों की बढ़ती संख्या, प्लास्टिक बॉटल और पेपर नैपकिन का बढ़ता प्रयोग पर्यावरण के लिए घातक
अभ्यास मंडल के पर्यावरण पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में बोले न्यायमूर्ति विजय कुमार […]
August 1, 2021 मेडिकल में आरक्षण के मोदी सरकार के फैसले पर कप्तान सिंह सोलंकी ने खड़े किए सवाल
भोपाल : भाजपा के दिग्गज नेता, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने दो ट्वीट करके […]
April 24, 2022 स्व. अजीत जोगी के सपनों को पूरा करेगी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस, सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
इंदौर : 'छत्तीसगढ़िया सबने बढ़िया' का जो सपना स्व. अजीत जोगी ने देखा था, उसे पूरा करने के […]
October 27, 2021 कांग्रेस विधायक के दुष्कर्म के आरोपी पुत्र को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भिजवाया जेल
इंदौर : बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल का बेटा एवं बलात्कार मामले के आरोपी करण […]