इंदौर : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले जिलास्तरीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार, 09 दिसंबर को किया जा रहा है। जिला न्यायालय के साथ तमाम तहसील न्यायालय और कुटुंब न्यायालय में भी लोक अदालत आयोजित की जा रही है। आपसी सहमति के आधार पर समझौता योग्य 78 हजार से अधिक प्रकरण निराकरण हेतु लोक अदालत में रखे गए हैं।
प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश, इंदौर बीपी शर्मा ने पत्रकार वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक, बीमा, विद्युत वितरण कंपनी, नगर निगम और अन्य विभागों से जुड़े मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर इस लोक अदालत में किया जाएगा। निराकरण हेतु रखे गए प्रकरणों में प्री लिटिगेशन के 63 हजार 524, न्यायालयों में लंबित 15 हजार 939 मामले शामिल हैं। इनमें समझौता योग्य आपराधिक और चेक अनादरण के मामले भी जुड़े हैं।
68 खंडपीठों का गठन।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी शर्मा ने बताया कि लोक अदालत के लिए कुल 68 खंडपीठों का गठन किया गया है। इनमें इंदौर जिला मुख्यालय में 53, डॉ. अंबेडकर नगर महू में 08, देपालपुर में 03, सांवेर में 03 और हातोद में 01 खंडपीठ का गठन किया गया है।
Related Posts
April 29, 2023 ‘मन की बात’ के 100 वे एपिसोड के प्रसारण को यादगार इवेंट बनाएगी बीजेपी
1604 बूथों पर आयोजित होंगे कार्यक्रम।
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रबुद्ध जन और आम […]
April 18, 2024 गीता भवन में रामनवमी पर महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए
इंदौर : चैत्र नवरात्रि एवं राम नवमी के उपलक्ष्य में गीता भवन स्थित राम दरबार मंदिर पर […]
April 30, 2023 विधायक ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में पहले दिन खेले गए 15 मैच
विधायक शुक्ला ने पराजित टीमों को भी दिया सांत्वना पुरस्कार।
इंदौर : विधायक संजय […]
February 26, 2024 इंदौर अदभुत व असीम संभावनाओं से भरा शहर है : अल थानी
शिक्षा, कृषि, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स में हैं बेहतरीन संभावनाएं।
मीडिया से चर्चा […]
March 20, 2021 इंदौर शहर में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, पीएससी के छात्रों को रहेगी आवागमन की छूट
इन्दौर नगर निगम सीमा क्षेत्र में प्रत्येक रविवार को रहेगा लॉकडाउन।
दूध की सप्लाई […]
March 2, 2022 फर्जी ऐप के जरिए डीमेट खाता खुलवाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाली कम्पनी का मालिक गिरफ्तार
इंदौर : आसाम के कोयला व्यापारी को फर्जी एप्लीकेशन के माध्यम से फर्जी ट्रेडिंग कराकर […]
October 27, 2018 आदिवासियों के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे जयस- गोंगपा इंदौर: इस बार के विधानसभा चुनाव में जय आदिवासी युवा संगठन और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी […]