मुख्यमंत्री यादव ने हमीदिया अस्पताल जाकर पूछी घायलों की कुशलक्षेम।
डॉक्टरों को दिए समुचित इलाज के निर्देश।
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को हरदा पहुंचकर घटनास्थल का दौरा करेंगे। हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में घायल मरीजों से उन्होंने हमीदिया अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री यादव ने दोहराया कि जांच में दोषी पाए जाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
हरदा में पटाखा फैक्ट्री की आग पर नियंत्रण पाने के साथ घायलों को आसपास के जिलों के विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया। सबसे ज्यादा घायलों को भोपाल के एम्स, हमीदिया और अन्य अस्पतालों में लाया गया।मंगलवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव हमीदिया अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और सरकार की ओर से पूरे इलाज का भरोसा दिलाया। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए।
Related Posts
December 29, 2023 रानीपुरा क्षेत्र में चलाई गई अतिक्रमण विरोधी मुहिम
फुटपाथ व सड़क पर कब्जा कर लगाई कई गुमटियां, शेड व ओटले हटाए गए।
इन्दौर : शहर में […]
June 18, 2022 कांग्रेसी आएगा, दाना डालेगा, जाल बिछाएगा पर आपको फंसना नहीं है…
राजवाड़ा पर बीजेपी की सभा में सीएम शिवराज ने जनता से किया आग्रह।
इंदौर : यह धनपति […]
February 24, 2023 मोबाइल चोरी व लूट की वारदात करने वाली गैंग के 06 बदमाश गिरफ्तार
41 मोबाइल और चोरी की 02 मोटरसाइकल सहित 15 लाख का माल बरामद
गैंग के बदमाशों ने अपने […]
May 1, 2022 राजेंद्र नगर में बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ
इंदौर : बच्चों में कठिन से कठिन बातों को आसानी से सीख लेने की नैसर्गिक क्षमता होती है। […]
June 20, 2022 पुराने मामलों में दिए नोटिस के आयकर विभाग को बताना होंगे कारण
इंदौर : सीए ब्रांच एवं टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ने आयकर से प्राप्त नोटिस विषय पर […]
January 7, 2020 भाजयुमो और बीजेपी महिला मोर्चा भी घरों तक पहुंचाएगा सीएए की जानकारी इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक भाजपा […]
December 11, 2024 शकर व्यापारियों से एडवांस पेमेंट लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : शहर के कई शक्कर व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को क्राइम […]