राऊ पुलिस ने अपने वाहन से घायलों को पहुंचाया अस्पताल,
इनोवा जब्त कर चालक को लिया हिरासत में।
इंदौर : राऊ क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में बुधवार को तेज रफ्तार इनोवा ने एक बुजुर्ग सहित 5 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों को पुलिस वाहन में अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल की हालत गंभीर बताई गई है।
बताया जाता है कि अनियंत्रित इनोवा ने पहले एक्टिवा सवार दो लोगों को फिर बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारी, टक्कर के बाद इनोवा ड्राइवर बुजुर्ग को करीब 200 फीट तक घसीटता ले गया। इसके बाद घटनास्थल से गुजर रहे ट्रैक्टर से इनोवा जा टकराई।
घटना की सूचना मिलते ही
सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर श्रीमती निधि सक्सेना, थाना राऊ से उपनिरीक्षक प्रवीण जाधव एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राहुल बोड़दिया व अन्य पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस का इंतजार करने की बजाय तत्काल पुलिस की डायल-112 वाहन को बुलवाया। वहाँ उपस्थित लोगों की मदद से घायलों को पुलिस वाहन से उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।हादसे घायल बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई गई है।
राऊ पुलिस ने इनोवा कार चालक को गिरफ्त में ले लिया है, जिसके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
July 3, 2021 बॉलीवुड स्टार आमिर खान का दूसरी पत्नी से भी हुआ तलाक
मुम्बई : बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान का दूसरी पत्नी से भी तलाक हो गया है। शादी कर 15 […]
September 27, 2023 गीता रामेश्वरम ट्रस्ट की झांकी भी होगी गणेश विसर्जन चल समारोह का हिस्सा
इन्दौर : गणेशोत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी याने गुरुवार, 28 सितंबर की रात बंद कपड़ा […]
December 31, 2016 हरिराम रणवां ने इस सीट से ठोक दी ताल लक्ष्मणगढ़ (सीकर). पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया के कांगे्रस का दामन थामते ही […]
December 6, 2018 रातापानी अभयारण्य में फिर हुई बाघ की संदिग्ध मौत रायसेन: रातापानी अभयारण्य में एक बार फिर बाघ की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। […]
July 25, 2021 भोपाल में खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौत, 1 घायल
भोपाल : होशंगाबाद रोड पर मिसरोद थाना क्षेत्र में रविवार तड़के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित […]
November 2, 2020 ट्रेन में कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन नहीं करना पड़ सकता है महंगा
भोपाल : रेलवे अब उन यात्रियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगा जो रेलवे स्टेशनों व […]
March 21, 2025 प्रकाश खानवलकर प्राचीन वाद्य बुलबुल तरंग पर पेश करेंगे 50 – 60 के दशक के गीत
इंदौर : 1930 के आसपास भारत में बुलबुलतरंग की आमद हुई। ये एक तंतु वाद्य है। इसकी आवाज […]