देवास : इंदौर-भोपाल हाइवे स्थित देवास बायपास पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक डंपर ने डिवाइडर लांघते हुए लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ऑटो सवार मां और दो बेटे शामिल हैं। हादसे में डंपर के क्लीनर की भी मौत हो गई जबकि चालक मौके से भाग निकला।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच घटित हुई। डंपर शंकरगढ़ की तरफ से आ रहा था। ऑटो में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। वे भोपाल से ऑटो में सवार हुए थे। देवास बायपास पर बेकाबू डंपर डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ आ गया और ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ऑटो और डंपर पलट गए। दुर्घटना में ऑटो सवार महिला, उसके दो बच्चे और डंपर के क्लीनर की मौत हो गई। महिला का पति और ऑटो ड्राइवर घायल हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। क्रेन बुलवाकर वाहनों को थाने भिजवाया गया। देवास पुलिस प्रकरण दर्ज कर डंपर चालक की तलाश कर रही है।
Related Posts
July 11, 2022 विलक्षणता में जीवन तलाशने वाला ही आगे बढ़ता है – वर्मा
इंदौर : "जीवन बड़ी संभावनाओं का खेल है। टेढ़े मेढ़े रास्ते इंसान को परेशान करते है, लेकिन […]
July 28, 2020 अनाथ जैसी हो गई है कांग्रेस की हालत- नरोत्तम भोपाल : प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए तंज कसा है। […]
March 3, 2025 न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
अब कंगारुओं से मंगलवार को होगी भिड़ंत।
दुबई : श्रेयस अय्यर (79) की अर्धशतकीय पारी […]
January 3, 2020 राजनैतिक साजिश के तहत सीएए को लेकर फैलाई गई भ्रांतियां इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लेकर किये जा रहे भ्रामक प्रचार की […]
May 6, 2022 आदर्श रहा है लोकसभा अध्यक्ष के बतौर सुमित्रा ताई का कार्यकाल – गडकरी
ताई के लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पर लिखित पुस्तक का विमोचन।
इंदौर : लगातार […]
August 27, 2020 अंतरराष्ट्रीय डिजिटल कुकिंग स्पर्धा में सीमा भिसे का उत्कृष्ट प्रदर्शन इंदौर : नीति क्रिएशन मुंबई की उत्तरा मोने द्धारा श्रावण महोत्सव के तहत 'अंकुरित पदार्थ' […]
December 1, 2020 लगातार 9 वे दिन मिले 5 सौ से अधिक संक्रमित, 3 मरीजों की जिंदगी पर लगा विराम
इंदौर : कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार हो रहा है।बीते 9 दिनों के आंकड़े देखें तो 5 सौ से […]