देवास : हाल ही में नागदा में कड़ाके की ठंड और कोरोना महामारी के बीच गरीबों के आशियाने तोड़ दिए गए, जिससे अनेक परिवार सड़क पर आ गए लेकिन कलेक्टर और एसपी ने आज तक इस घटना को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि उक्त घटनाक्रम को लेकर पूर्व मंत्री, विधायक सज्जन सिंह वर्मा गुरुवार 27 जनवरी को शाम 4.30 बजे कांग्रेसजनों के साथ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला से भेंट करेंगे। विधायक वर्मा ने कहा बड़े आश्चर्य की बात है कि प्रशासन ने निजी भूमि पर सरकारी अमला भेजकर गरीबों के मकान तूड़वा दिए। कलेक्टर और एसपी मूकदर्शक बनकर सारे घटना क्रम को देखते रहे। कहीं भी इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई ना ही गरीबों को बसाने के संदर्भ में कोई निर्णय लिया गया। यह घटना बेहद निंदनीय है। कलेक्टर से मिलकर वे पीड़ितों को उनका हक दिलवाने का प्रयास करेंगे।
Related Posts
January 21, 2023 एक फरवरी से प्रारंभ होगा पांच दिवसीय गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल
टेंट सिटी 90 दिनों तक रहेगी।
एडवेंचर एक्टिविटीज 6 माह तक चलेगी।
अपनी तरह के पहले […]
December 4, 2022 विवादित किताब मामले में लेखिका, प्रकाशक, प्राचार्य सहित पांच पर एफआईआर
इंदौर : शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय, इंदौर में धार्मिक कट्टरवाद फैलाने, कॉलेज की […]
February 26, 2021 घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में फिर 25 रुपए की बढ़ोतरी..!
इंदौर : सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने […]
August 4, 2022 शेयर मार्केट में बड़े मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा "सक्सेस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी" के […]
October 30, 2018 राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, राहुल ने दी सफाई भोपाल: सीएम शिवराजसिंह के पुत्र कार्तिकेय ने जिला अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि […]
April 21, 2021 विश्व ब्राह्मण संघ ने वैदिक हवन- पूजन के साथ मनाया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव
इन्दौर : विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा भगवान श्रीराम का प्राकटोत्सव बुधवार को एरोड्रम […]
August 19, 2019 सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा में जिहाद को पहला पुरस्कार इंदौर : शहर की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में प्रयासरत संस्था सानंद द्वारा आयोजित […]