इंदौर जिले में दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल।
बौद्धिक दिव्यांगजन अब अपने हाथों से पिज्जा-कॉफी, ज्यूस बनाकर लोगों को परोसेंगे।
इंदौर : जिले में दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल की जा रही है। इसी कड़ी में इंदौर के बौद्धिक दिव्यांगजनों ने एक कैफे की स्थापना की है। टेलिफोन नगर में शुरू किए गए इस कैफे का उद्घाटन सांसद शंकर लालवानी ने किया।
सामाजिक न्याय विभाग द्वारा पंजीकृत संस्था ”अरूणाभ” दिव्यांग (विशेष) बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से रोज़गार एवं आजीविका के साधन उपलब्ध कराने में प्रयासरत है। इसी कड़ी में विशेष बच्चों को प्रशिक्षित कर संस्था अरूणाभ द्वारा टेलीफोन नगर में कैफे प्रारंभ किया गया है। कैफे का संचालन “अरूणाभ” के विशेष बच्चों द्वारा ही किया जाएगा।
शुभारंभ अवसर पर बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने सांसद लालवानी को पिज्जा, कॉफी, ज्यूस बनाकर दिखाया। सांसद लालवानी ने इनका स्वाद लिया और इन दिव्यांग बच्चों के हुनर की तारीफ की। इस मौके पर बौद्धिक दिव्यांग तेजस ने गाना गाकर भी सुनाया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता तिर्की बेक, संस्था सक्षम की राष्ट्रीय सहसचिव स्वाति धारे, संस्थापक आशीष कुट्टी आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
November 27, 2019 सभागृह बेचने के फैसले पर मंत्री पटवारी ने IDA अधिकारियों को लगाई फटकार इंदौर : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने आईडीए बोर्ड द्वारा राजेंद्रनगर स्थित […]
February 16, 2023 अवैध कॉलोनी काटकर किए जा रहे निर्माण पर नगर निगम ने चलाया बुलडोजर
इंदौर : नगर निगम ने जोन क्रमांक 13 वार्ड क्रमांक 77 कैलोद करताल तथा जोन क्रमांक 16 […]
October 18, 2024 मिनटों में चूर हुआ रावण का दंभ, पलभर में जलकर हुआ खाक
सैकड़ों स्थानों पर फूंके गए रावण के पुतले।
इंदौर : आसमान से बरसती बूंदें भी दशानन […]
April 9, 2022 होटल के अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर, हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
इंदौर : नगर निगम द्वारा रिमूवल की कार्रवाई किए जाने के खिलाफ भंवरकुआ क्षेत्र स्थित होटल […]
January 23, 2021 खजराना गणेश मंदिर में 31 जनवरी से मनाया जाएगा तीन दिनी तिल चतुर्थी महोत्सव, 51 हजार लड्डुओं का लगेगा भोग
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर इस बार तिल चतुर्थी महोत्सव रविवार 31 जनवरी से मंगलवार 2 […]
June 14, 2020 तमाम कोविड अस्पतालों में परामर्श केंद्र स्थापित इन्दौर : इंदौर के सभी कोविड अस्पतालों में परामर्श केंद्र आरंभ कर दिए गए हैं। कलेक्टर […]
May 11, 2024 चौथे चरण के मतदान के लिए 11 मई की शाम 06 बजे बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार
13 मई को मप्र के मालवा - निमाड़ क्षेत्र की 08 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान।
लोकसभा […]