इंदौर : 80 फीसदी से अधिक लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगने के बाद इंदौर में कोरोना का संक्रमण लगभग खत्म होने की कगार पर है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अभी भी इक्का- दुक्का संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल व दो गज की दूरी रखकर ही हम सम्भावित तीसरी लहर को आने से रोक सकते हैं।
सिर्फ 2 संक्रमित मिले।
रविवार 25 जुलाई को 8726 सैम्पलों की टेस्टिंग में केवल 2 संक्रमित मिले। 1 रिपीट संक्रमित मिला जबकि 8711 निगेटिव पाए गए। 12 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 19 लाख 96 हजार 983 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। 1 लाख 52 हजार 967 संक्रमित पाए गए, इनमें से 1 लाख 51 हजार 542 संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। रविवार को भी 6 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब अस्पतालों में 34 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना से मौतों का सिलसिला भी थम गया है। जुलाई माह में बीते 22- 23 दिनों में किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है।
Related Posts
February 25, 2022 जिला न्यायालय में 12 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
इंदौर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इन्दौर सुबोध […]
August 15, 2020 बीजेपी कार्यालय में रणदिवे ने किया झंडावंदन, स्वदेशी अपनाने पर दिया गया जोर.. इन्दौर : कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में […]
June 13, 2021 सेल्फी का शौक पड़ा महंगा, राजेन्द्र नगर रेलवे ब्रिज से गिरकर युवती की मौत
इंदौर : सेल्फी के शौक ने एक युवती को जिंदगी से ही महरूम कर दिया।दरअसल, सिलीकान सिटी की […]
March 21, 2020 कोरोना से लड़ने की तैयारियों का सांसद लालवानी ने लिया जायजा इंदौर : सांसद शंकर लालवानी कोरोना से जंग को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को […]
October 9, 2019 सुनहरी यादें लेकर इंदौर से विदा हुए विदेशी स्टूडेंट्स इंदौर : विश्व के 55 देशों के स्टूडेंट्स ने डीजे की धुनों पर थिरकते हुए एमरल्ड हाइट्स […]
November 22, 2020 आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन जनवरी में होगा
इंदौर : आद्य गौड़ ब्राम्हण सेवा न्यास के तत्वावधान में इस बार अ.भा. सर्व ब्राम्हण युवा […]
September 6, 2021 सांसद लालवानी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की इंदौर से सिंगापुर, सूरत और पुणे के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोमवार को […]