लंदन: भगौड़े कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ लंदन की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी कर भागा नीरव मोदी लंदन में रह रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी { प्रवर्तन निदेशालय } ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। उसी के मद्देनजर वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस नीरव मोदी पर कभी भी शिकंजा कस सकती है।
बताया जाता है कि कोर्ट में पेश करने के बाद नीरव मोदी जमानत के लिए कानूनी मदद ले सकता है। उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी उसी के बाद शुरू होगी।
आपको बता दें कि सीबीआई ने भी नीरव मोदी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस को लेकर इंटरपोल और ब्रिटेन की संबंधित एजेंसियों से संपर्क साधा था और उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी।
लंदन में नई कंपनी खोलकर कर रहा है कारोबार।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भगौड़ा नीरव मोदी नई कंपनी बनाकर घड़ी और ज्वेलरी का कारोबार कर रहा है। लंदन के आलीशान इलाके में उसका फ्लैट है जहां से वह कारोबार करता है।
Related Posts
August 18, 2021 मामूली बात पर हुए विवाद में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
इंदौर : शहर में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार रात चंदन नगर थाना क्षेत्र में […]
May 22, 2021 उमंग सिंघार मामले में कानून कर रहा अपना काम, कमलनाथ दबाव बनाकर कर रहे ब्लैकमेलिंग का प्रयास- वीडी शर्मा
इंदौर : उमंग सिंघार मामले में कानून अपना काम कर रहा है। जिस महिला ने उनके घर में रहते […]
April 24, 2022 महाप्रबंधक के दौरे पर बदली नजर आई इंदौर रेलवे स्टेशन की रंगत
इंदौर : पश्चिम- मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी रविवार सुबह अवंतिका […]
December 5, 2022 गीता जयंती महोत्सव में लव जिहाद के प्रति जागरूक रहने का दिलाया गया संकल्प
गीता भवन में चल रहा है अ.भा. गीता जयंती महोत्सव।
महोत्सव में जीवन प्रबंधन गुरू पं. […]
August 3, 2024 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिली अभिव्यक्ति की आजादी का हो सही उपयोग
फिल्म टीवी उद्योग का आकार के साथ गुणवत्ता भी बढ़ना ज़रूरी।
भारत के फिल्म फेस्टिवल […]
February 11, 2023 लालबाग परिसर में उतर आया जनजातीय परिवेश
जनजातीय फ़ूड फेस्टिवल और जड़ी-बूटी मेला प्रारंभ।
जनजातीय रहन-सहन से लेकर खानपान, […]
November 10, 2019 ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जरूरतमंदों को कम्बल, महिलाओं को साड़ी व दिव्यांगों को व्हीलचेयर भेंट इंदौर : ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सर्व धर्म संघ के बैनर तले रविवार को धर्माचार्यो के […]