“मेरा तिरंगा है मेरा अभिमान।
भारत माता में बसती हम बच्चों की जान॥
स्वतन्त्रता का स्वर्णिम वर्ष देता जुनून।
हमेशा पालन करेंगे देशहित में कानून॥
भारत माता की जय का जयकारा।
भारत तो है हमको प्राणों से भी प्यारा॥
आजादी के अमृत महोत्सव का पुनीत अवसर।
देश रक्षा के लिए वीरों ने सहे अनगिनत कहर॥
सीना है देशभक्त फ़ौलाद का।
राष्ट्र प्रेम का जज्बा है हर भारतवासी का॥
देश की सीमा की सुरक्षा करने वालों को नमन।
उनकी वजह से है आबाद हमारा चमन॥
स्वाधीनता की वेदी पर दी थी आहुति।
जो दे गए देश को स्वतन्त्रता की अनुभूति॥
जो निरंतर डटें रहते हैं सरहद पर।
मातृभूमि की रक्षा करते हैं होकर निडर॥
मेरा देश ही मेरा उन्नत गगन है।
वह तो फूलों से महकता उपवन है॥
शहीदों के बलिदानों को न जाने देंगे व्यर्थ।
डॉ. रीना कहती, देश को देंगे उन्नति का नया अर्थ॥”
डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)
Related Posts
December 25, 2020 शनिवार को होगी शिवराज- सिंधिया की मुलाकात, तेज हुई मन्त्रिमण्डल विस्तार की अटकलें
भोपाल : राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 दिसंबर को पुनः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह […]
June 11, 2022 कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ खड़े होने वाले नेता को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी इंदौर के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की अध्यक्षता में अनुशासन […]
April 19, 2021 मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं का विधायक शुक्ला ने लिया जायजा, अंतिम संस्कार में की गरीब परिवार की आर्थिक मदद
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने रविवार को शहर के मुक्तिधाम का दौरा किया। […]
November 24, 2022 यार्ड में खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, तीन डिब्बे जलकर खाक
बैतूल : बुधवार को बैतूल से छिंदवाड़ा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। इसमें 3 […]
August 30, 2020 त्वचा दान को लेकर जागरूकता के लिए वेबिनार और कवि सम्मेलन.. इंदौर : भारत में लगभग हर 4 मिनट में एक व्यक्ति की मृत्यु जलने की वजह से हो जाती है। ऐसा […]
February 4, 2024 ओक्लाहोमा यूनिवर्सिटी यूएसए के साथ पीआईएमआर ने साइन किया एमओयू
समझौते के तहत मध्य भारत के छात्र अमेरिकी विश्वविद्यालय के साथ ट्विनिंग एमबीए प्रोग्राम […]
October 17, 2022 हिंदी मीडियम में मेडिकल की पढ़ाई के आगाज का साक्षी बना इंदौर
इंदौर : मेडिकल कॉलेजों में हिन्दी मीडियम से पढ़ाई की शुरूआत का इंदौर भी साक्षी बना। […]