इंदौर : कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते जिले में मंडियां बंद होने से किसान बेहद परेशान हैं। खेतों में सब्जी, फल, फूल पक कर तैयार हैं, ऐसे में मंडियां बंद होने से किसान अपनी फसलें नहीं बेच पा रहे हैं। उनकी सब्जी तरबूज, खरबूज की फसल खेतों में ही खराब हो रही है। लागत भी नहीं मिल पाने की वजह से किसान की आर्थिक स्थिति भी दिनों दिन खराब होती जा रही है।
बढ़ते लॉकडाउन से परेशानी में हैं किसान।
इंदौर जिले के बालोदा टाकून के किसान विनोद पिता कल्याण सिंह ने करीब 3 बीघा खेत में तरबूज लगा रखा है, जो पक कर तैयार है लेकिन लॉकडाउन व मंडी बंद होने से उनके खेत में ही खराब होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसान विनोद ने बताया कि उसने 60 हजार रुपए खर्च किए तब जाकर फसल तैयार हुई है। उसका कहना है कि जल्द ही मंडियां चालू की जाए जिससे वह फल और सब्जियां बेचकर आजीविका चला सके।
भारतीय किसान मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव का कहना है कि लॉकडाउन व मंडियां बंद होने से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द मंडियां चालू की जाए जिससे किसान अपनी थोड़ी बहुत बची हुई फसलें मंडियों में बेच सकें। किसानों को जो नुकसान हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति शासन द्वारा किए जाने की मांग भी उन्होंने की।
Related Posts
December 19, 2020 23 दिसम्बर से प्रारंभ होगा अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव, भक्तों को स्वच्छता सहित दिलाए जाएंगे 5 संकल्प
इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में गीता जयंती महोत्सव का 63वां आयोजन इस बार 23 से 27 […]
December 31, 2021 अब संशोधित मतदाता सूची के आधार पर कराए जाएंगे पंचायत चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग का ऐलान
भोपाल : एमपी में अब रिवाइज्ड वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव कराए जाएंगे। पंचायत चुनाव […]
November 13, 2023 जब लोग दीपावली मनाने में जुटे थे, भाग्यश्री कर रही थी लावारिस शव का अंतिम संस्कार..!
इंदौर : मरती संवेदनाओं के इस समय में जब अपने, अपनों की ही चिंता नहीं करते, इंदौर की एक […]
May 11, 2021 कोविड वेलनेस सेंटर में आईसीयू छोड़कर रहेगी इलाज की पूरी सुविधा, हेल्पलाइन नम्बर किया जारी
इंदौर : जोश, जज्बा और जुनून के साथ सेवा का भाव हो तो असंभव से लक्ष्य को भी पूरा किया जा […]
January 14, 2024 राह चलते छात्र से मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश पकड़ाए
भंवरकुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल और लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त […]
October 7, 2020 बेसहारा, असहाय लोगों के लिए फरिश्ते थे अमरजीत सिंह सूदन
♦️ कीर्ति राणा ♦️
इंदौर : शहर के अनेक बीमार-बेसहारा लोगों का सहारा, फुटपाथ सहित […]
August 3, 2023 एमडी ड्रग्स और कोकीन के साथ पकड़ाया मादक पदार्थों का तस्कर
इंदौर : "ऑपरेशन प्रहार" के तहत क्राइम ब्रांच एवं थाना अन्नपूर्णा की संयुक्त कार्रवाई […]