भोपाल : एमपी में अब रिवाइज्ड वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव कराए जाएंगे। पंचायत चुनाव निरस्त होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने यह बड़ा फैसला लिया है। पंचायत चुनाव नए सिरे से कराने के लिए वोटर लिस्ट अपडेट की जाएगी।
1 जनवरी 2022 से पहले 18 साल के हो चुके युवा वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकेंगे
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक अब जो पंचायत चुनाव होंगे वह 1 जनवरी 2022 की स्थिति में वोटर लिस्ट के आधार पर होंगे। अभी 1 जनवरी 2021 की वोटर लिस्ट के आधार पर पंचायत चुनाव करवाए जा रहे थे।
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने व काटने के लिए दावे-आपत्ति 4 जनवरी से लिए जाएंगे। 4 जनवरी को वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। 9 जनवरी तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे। 16 जनवरी को ग्राम पंचायतों में फाइनल वोटर लिस्ट लगाई जाएगी।
आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कलेक्टरों को दिए निर्देश।
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा मध्यप्रदेश शासन द्वारा अध्यादेश वापस लेने से त्रि-स्तरीय पंचायतों के परिसीमन एवं आरक्षण का स्टेटस प्रभावित हुआ है। परिसीमन प्रभावित होने से वर्तमान मतदाता सूची निष्प्रभावी हो गई है। अतः नए सिरे से स्थानीय निकायों के चुनाव हेतु मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है।
Related Posts
March 12, 2021 बालाघाट से इंदौर आ रही बस छिंदवाड़ा के पास खाई पलटी, दो यात्रियों की मौत, 24 घायल
बैतूल : बालाघाट से इंदौर आ रही निजी ट्रेवल्स की बस बैतूल- छिंदवाड़ा बॉर्डर पर मैनिखापा […]
January 20, 2020 तरुण जत्रा में 24 जनवरी से बिखरेगी मराठी स्वाद और संस्कृति की महक इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षैत्र के सबसे बडे मराठी व्यंजन एवं संस्कृति के तीन दिवसीय मेले, […]
February 24, 2021 फंड की कमीं से रुका है काम, जल्द ही सारे प्रोजेक्ट शुरू हो जाएंगे- प.रेलवे जीएम कंसल
इंदौर : बुधवार को इंदौर आए पश्चिम रेलवे के जीएम आलोक कंसल ने कहा कि यह इंदौर के लिए […]
January 17, 2021 राजपूत समाज के अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन में कई प्रत्याशियों ने की योग्य जीवनसाथी की तलाश
इंदौर : देश-विदेश में बसे उच्च शिक्षित राजपूत युवक-युवती अपने जीवनसाथी के रूप में समान […]
August 26, 2023 27 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मातृशक्ति को देंगे रक्षाबंधन का उपहार : उषा ठाकुर
इंदौर : कैबिनेट मंत्री ऊषा ठाकुर का कहना है कि रविवार, 27 अगस्त को अविस्मरणीय एवं […]
June 29, 2023 गृहमंत्री मिश्रा ने इंदौर में दो पुलिस थानों के नए भवनों का किया लोकार्पण
थाना हीरा नगर एवं एमजी रेाड़ के नवीन थाना भवनों का किया लोकार्पण।
इंदौर : पुलिस की […]
October 3, 2024 कलेक्टर ने छह शराब दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित
कलेक्टर आशीष सिंह की नियम विरुद्ध शराब विक्रय करने वाले मदिरा दुकानों के खिलाफ बड़ी […]